जिला खेल स्टेडियम में तिरंगे को सलामी, शहीदों को नमन, और विभिन्न योजनाओं की उपलब्धियों व नई पहल की दी विस्तृत जानकारी
सच खबर, लातेहार 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के मुख्य समारोह स्थल जिला खेल स्टेडियम में उपायुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता के द्वारा ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई। उपायुक्त ने सभी जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि आज भारतवर्ष के 79 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर समारोह में उपस्थित माननीय विधायक गण, जनप्रतिनिधिगण, व्यवहार न्यायालय के पदाधिकारीगण, लातेहार जिला के प्रबुद्ध गणमान्य नागरिक, सभी पदाधिकारीगण, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बंधुओं एवं लातेहार जिला वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। आज हम भारतवासी स्वतंत्रता दिवस समारोह मना रहे हैं। इस अवसर पर हम अपने अमर शहीदों को एवं झारखण्ड आंदोलन के प्रणेता, पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद दिषोम गुरू स्व0 शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं एवं उनके संकल्पों और आंकाक्षाओं को पूरा करने की शपथ लेते हैं। लातेहार जिला में स्थित बूढ़ाघाघ जलप्रपात, पर्वतों की रानी नेतरहाट, पुरानी धरोहरों में पलामू किला, बेतला नेशनल पार्क एवं हरी-भरी वादियों और संगीतमयी झरनों के लिए विख्यात लातेहार जिला देश एवं राज्य के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। लातेहार जिला प्रकृति की गोद में बसा है। उपायुक्त ने कहा कि लातेहार जिला प्रशासन आमजनों एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से तमाम चुनौतियों का सामना करते हुए विकास के उच्च स्तर को प्राप्त करने हेतु सतत् प्रयत्नशील है। उन्होंने कहा जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, सिंचाई समेत अन्य मूलभूत सुविधाएं विकसित करने हेतु लगातार कार्य किया जा रहा है। उपायुक्त ने दी विकास योजनाओं में उपलब्धि की जानकारी ●CGLM:- क्लीन एवं ग्रीन लातेहार मिशन के तहत 200 से अधिक ग्रामीण एवं शहरी महिलाओं को ग्रीन जाॅब कार्ड प्रदान किया गया है। इस अभियान के तहत ग्रामीण महिलाओं को वैज्ञानिक तरीके से संसाधन (कचरा) को अलग करने का प्रशिक्षण दिया गया है। नगर पंचायत के वाणिज्यिक क्षेत्रों में प्रतिदिन संसाधन (कचरा) एकत्र किया जा रहा है तथा अब तक 50 मीट्रिक टन से अधिक संसाधन (कचरा) लैंडफिल में जाने से रोक लगाया गया है। नगर पंचायत के हर वार्ड में CGLM केन्द्र स्थापित किया जा रहा है। ●सामाजिक सुरक्षा अन्तर्गत लातेहार जिला में वर्तमान में कुल 1,10,332 (एक लाख दस हजार तीन सौ बतीस) योग्य लाभुकों को विभिन्न पेंशन का लाभ दिया जा रहा है। झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के तहत 21 वर्ष से 49 वर्ष की योग्य 1,42,875 (एक लाख बयालिस हजार आठ सौ पचहत्तर) महिला को प्रति लाभुक दो हजार पांच सौ रू0 की दर से आच्छादित किया गया है। ●शिक्षा विभाग:- शैक्षणिक सत्र- 2025 में इंटर विज्ञान में 919 छात्र-छात्राऐं एवं वाणिज्य में 169 छात्र-छात्राऐं सफल हुए हैं। लातेहार जिला राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिले में कम्प्यूटर शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 173 विद्यालयों में ICT तथा 135 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास संचालित किया जा रहा है। Mission Zenith filo के तहत लातेहार जिले के विभिन्न विद्यालयों के दस हजार बच्चों को निःशुल्क ऑनलाइन क्लास प्रदान किया जा रहा है। साथ ही साथ Medical/Engineering एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की भी तैयारी करवाई जा रही है। एक पेड़ माँ के नाम के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों में 25 हजार से अधिक वृक्षारोपण किया गया है। साथ ही साथ विभिन्न विद्यालयों में AI Lab एवं Space का अधिष्ठापन किया जा रहा है, जिससे बच्चों की गुणवतापूर्ण शिक्षा प्रदान किया जा सके। वर्तमान में 04 AI Lab एवं 04 Space Lab अधिष्ठापित किया जा रहा है। ●कल्याण विभाग वर्ष 2023-24 में ST/SC/OBC जाति के कुल- 1,04,608 (एक लाख चार हजार छः सौ आठ) छात्र/छात्राओं के बीच PFMS के माध्यम से 22.56 करोड़ (बाईस करोड़ छप्पन लाख) रूपये छात्रवृति, साईकिल वितरण योजना के तहत वित्तीय वर्ष- 2024-25 में 12,674 (बारह हजार छः सौ चैहत्तर) छात्र/छात्राओं को साईकिल वितरण किया गया एवं एवं वित्तीय वर्ष- 2025-26 में 13,733 (तेरह हजार सात सौ तैंतीस) छात्र-छात्राओं के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में ST/SC/OBC के कुल 108 लाभुकों के बीच 6.05 लाख (छः लाख पांच हजार) रू0 का भुगतान किया गया। जिले में 43 धुमकुड़िया भवन, 17 सरना/मसना स्थल, 29 अल्पसंख्यक कब्रिस्तान की घेराबंदी का कार्य कराया जा रहा है। PM-JANMAN के तहत 04 यूनिट Multi Purpose Marketing Centre का कार्य कराया जा रहा है। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान योजना (DA-JGUAके तहत Multi Purpose Marketing Centre निर्माण हेतु कार्रवाई की जा रही है। ● मनरेगा योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में अबतक 98,858 (अन्ठान्बे हजार आठ सौ अंठावन) घर के मनरेगा मजदूरों को कार्य उपलब्ध कराते हुए 29.89 लाख (उनतीस लाख नवासी हजार) मानव दिवस का सृजन किया गया है। 1,55,853 (एक लाख पचपन हजार आठ सौ तिरपन) श्रमिकों को आधार आधारित भुगतान किया जा रहा है। बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत किसानों के आय वृद्धि के उद्देश्य से कुल- 2500 (दो हजार पांच सौ)एकड़ में बागवानी किया जा रहा है जिसमें लगभग 4.80 लाख (चार लाख अस्सी हजार) फलदार एवं इमारती वृक्ष लगाया जाना है। ● अबुआ आवास अन्तर्गत 18,824 (अट्ठारह हजार आठ सौ चैबीस), PM-JANMAN अन्तर्गत 792, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) योजनान्तर्गत 64,263 (चैंसठ हजार दो सौ तिरसठ) तथा बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर आवास योजना के तहत 1608 (एक हजार छः सौ आठ) आवास का लाभ लाभुकों को दिया जा रहा है। कुल-85,487 (पचासी हजार चार सौ सतासी) स्वीकृत आवासों के विरूद्ध 62,454 (बासठ हजार चार सौ चैवन) आवास पूर्ण कर लिया गया है, शेष का कार्य प्रगति पर है। ● दीनदयाल उपाध्याय-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशनः- लातेहार जिले में कुल- 9,463 (नौ हजार चार सौ तिरसठ) सखी मंडल का गठन कर 1,04,798 (एक लाख चार हजार सात सौ अन्ठानबे) ग्रामीण बहनों को जोड़ा गया है। कुल 8,865 (आठ हजार आठ सौ पैंसठ) सखी मंडल को चक्रीय निधि एवं 8,650 (आठ हजार छः सौ पचास) सखी मंडल को सामुदायिक निवेष निधि से अच्छादित किया गया है एवं 8,185 (आठ हजार एक सौ पचासी) सखी मंडल को बैंक-ऋण दिलाया गया है, जिससे सखी मंडल की दीदी आपस में लेन-देन कर आजीविका संवर्धन कार्यों को सुचारू रूप से कर रही है। ● पंचायत शाखा:- पंचायती राज विभाग द्वारा लातेहार जिले के लोगों को जागरूक करने एवं विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धी बनाने हेतु 96 पंचायतों में ज्ञान केन्द्र संचालित किया जा रहा है। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत जिले के सभी निर्वाचित महिला मुखियाओं को सषक्त पंचायत नेत्री अभियान विषय पर प्रषिक्षण दिया गया है। लातेहार जिले अन्तर्गत स्थानीय शासन में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने, लैंगिक उत्तरदायी योजना सुनिश्चित करने एवं सुरक्षित समावेषी ग्रामीण समुदाय बनाने हेतु प्रखण्ड चंदवा पष्चिमी पंचायत कों माॅडल महिला हितैषी ग्राम पंचायत का चयन किया गया है। ●जलछाजन विकास कार्यक्रम:- लातेहार जिला अन्तर्गत PMKSY- 2.0 WDC से प्रखण्ड लातेहार के 36 ग्राम में कुल-66 जल संचयन संरचनाओं का निर्माण किया गया है जिससे 380 एकड़ भूमि पर सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। NABARDके सहयोग से प्रखण्ड बरवाडीह के 13 ग्राम में कुल-108 जल संचयन संरचनाओं का निर्माण किया गया है, जिससे 500 एकड़ भूमि पर सिंचाई की जा रही है। ●नगर पंचायत, लातेहार:- नागरिक सुविधा मद से 1.55 करोड़ (एक करोड़ पचपन लाख) रू0 की लागत से 1,347 (एक हजार तीन सौ सैंतालीस) मीटर आर0सी0सी0 नाली निर्माण, शहरी परिवहन मद से 1.02 करोड़ (एक करोड़ दो लाख) रू0 की लागत से 2,148 (दो हजार एक सौ अड़तालीस) मीटर पी0सी0सी0 पथ निर्माण किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना (षहरी) के तहत अबतक कुल 2,557 (दो हजार पांच सौ संतावन) स्वीकृत आवासों में से 2,056 (दो हजार छप्पन) आवास का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शहरी जलापूर्ति योजना के तहत 2,542 (दो हजार पांच सौ बयालिस) लाभुकों को निःषुल्क जल संयोजन किया गया है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 561 फुटपाथ विक्रेताओं को दस हजार रू0, 255 फुटपाथ विक्रेताओं को बीस हजार रू0 तथा 86 फुटपाथ विक्रेताओं को पचास हजार रू0 ऋण उपलब्ध कराया गया है। ●समाज कल्याण द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में अबतक सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत 56 अघ्ययनरत बच्चियों का आवेदन स्वीकृत किया गया है एवं मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत कुल 28 लाभुक, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के 8547 (आठ हजार पांच सौ सैंतालीस) लाभुक का आवेदन स्वीकृत किया गया है। मिषन वात्सल्य योजना अन्तर्गत स्पान्सरषिप कार्यक्रम के तह्त 18 वर्ष से कम आयु के कुल 309 अनाथ बच्चों को उनके पढ़ाई लिखाई हेतु प्रति माह 4000 (चार हजार) रू0 की दर से भुगतान किया जा रहा है। विधवा पुनर्विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत प्रति लाभुक 2.00 लाख (दो लाख) रू0 भुगतान किया जाता है, में 02 लाभुकों का आवेदन स्वीकृत किया गया है। Mission Buniyad के तहत आंगनबाड़ी केन्द्रों में स्कूल पूर्व षिक्षा प्राप्त 03-06 वर्ष के बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु जिले में 12 महिला पर्यवेक्षिकाओं एवं 507 आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रषिक्षण दिया जा चुका है। इसके लिए महिला पर्यवेक्षिकाओं एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा 35 Whatsapp Group संचालित किया गया है। ● आपूर्ति विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कुल-1,26,515 (एक लाख छब्बीस हजार पांच सौ पन्द्रह) पूर्वविक्ता प्राप्त गृहस्थ (PHH) परिवारों को प्रति यूनिट 05 किलोग्राम खाद्यान्न, दाल, चीनी एवं आयोडीन युक्त नमक मुफ्त, कुल-14,351 (चैदह हजार तीन सौ एकावन) अन्त्योदय (AAY) परिवारों को प्रति यूनिट 35 किलोग्राम खाद्यान्न एवं नमक मुफ्त में उपलब्ध कराया जा रहा है। कुल-16,220 (सोलह हजार दो सौ बीस) हरा राषन कार्डधारियों परिवारों को प्रति यूनिट 5.00 किलोग्राम खाद्यान्न एवं नमक मुफ्त में उपलब्ध कराया जा रहा है। डाकिया योजना के तहत कुल-4,017 (चार हजार सत्रह) आदिम जनजाति परिवारों को प्रति परिवार 35 किलोग्राम खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। सोना सोबरन धोती साड़ी योजना अन्तर्गत वर्ष में दो बार कुल-1,57,086 (एक लाख संतावन हजार छियासी) परिवारों को 10 रू0 प्रति साड़ी एवं धोती/लुंगी की दर से उपलब्ध कराया जा रहा है। ● ग्रामीण विकास विषेष प्रमण्डल मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना से वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल- 62.79 करोड़ (बासठ करोड़ उनासी लाख) रू0 की लागत से 15 पुलों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है तथा 31.58 करोड़ (इकतीस करोड़ अंठावन लाख) रू0 की लागत से 05 प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय भवन/उससे संबंधित आवासीय भवन का निर्माण कराया जा रहा है। ●पथ निर्माण विभाग के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में Re construction/ Strengtheining work/IRQP Workअन्तर्गत 200.81 करोड़ (दो सौ करोड़ एकासी लाख) रू0 की लागत से 3 पथ जिसकी लम्बाई 64.30 किलोमीटर एवं एक पूल निर्माण किया जाना है। ●पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल:- लातेहार जिला अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु कुल 6147 (छः हजार एक सौ सैंतालीस) अद्द सोलर अधारित लघु ग्रामीण जलापुर्ति योजना एवं 05 अद्द बृहद् ग्रामीण जलापुर्ति योजना का निर्माण कराया जा रहा है जिसके विरूद्ध 6065 (छः हजार पैंसठ) अद्द सोलर अधारित लघु ग्रामीण जलापुर्ति योजना का निर्माण कराते हुए लगभग 1,36,614 (एक लाख छत्तीस हजार छः सौ चैदह) अद्द घरों को हर-घर नल से जल योजना से शुद्ध पेयजल का लाभ दिया जा रहा है एवं शेष का कार्य प्रगति में है। बरवाडीह एवं आसन्न ग्रामों में बहु ग्रामीण नदी आधारित पाईप जलापुर्ति योजना का निर्माण कार्य दिसम्बर 2025 तक पूरा होने के उपरांत बरवाडीह एवं आसन्न ग्रामों (पंचायत – मंगरा, केचकी, खुरा, बेतला एवं उकामाड़) में पेयजल का लाभ ग्रामीणों को दिया जा सकेगा। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रा0) से अब तक कुल-1,49,740 (एक लाख उनचास हजार सात सौ चालीस) IHHL पूर्ण कर लिया गया है एवं फेज-प्प् के तहत जिला के कुल 115 ग्राम पंचायतों के 757 गांव में 259 ग्रामांे को मॉडल गांव घोषित किया गया है। ● भूमि संरक्षणः- विभाग द्वारा 40 सरकारी/निजी तालाब जीर्णोद्धार, 136 परकोलेषन टैंक एवं 40 डीप बोरिंग योजना को पूर्ण किया गया है। कुल चयनित 320 लाभुक किसानों में से 250 किसानों को पम्प सेट एवं 200 फीट एच0डी0पी0ई0 पाईप वितरण किया जा चुका है, शेष की वितरण हेतु कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना अन्तर्गत 05 महिला स्वयं सहायता समूह/लैम्पस/एफ0पी0ओ0 को 50ः अनुदान पर बड़ा ट्रैक्टर एवं 80ः अनुदान पर रोटावेटर, कल्टीवेटर वितरण किया गया है। ●कृषि विभाग द्वारा बीज विनिमय एवं वितरण योजना अन्तर्गत खरीफ फसल हेतु 1109 (एक हजार एक सौ नौ) क्वीं० बीज का वितरण ठसवबा ब्ींपद ज्मबीदवसवहल के माध्यम से 50ः अनुदान पर कुल 4,606 (चार हजार छः सौ छः) कृषकों के बीच वितरण किया गया है। बिरसा फसल विस्तार योजना अन्तर्गत उपयुक्त जलवायु एवं भौगोलिक स्थिति के अनुरूप उत्पादकता में वृद्धि लाने हेतु कुल 346 क्वींटल बीज 5,168 (पांच हजार एक सौ अड़सठ) किसानों के बीच Block chain Technology के माध्यम से किया गया है। कृष्णोति योजना के तहत 10 कृषक पाठशाला का संचालन किया जा रहा है। PM Kisan योजना के तहत 20वें किस्त के रूप में लातेहार जिला के कुल 84,242 (चैरासी हजार दो सौ बयालीस) कृषक के विरूद्ध 45,389 (पैंतालीस हजार तीन सौ नवासी) कृषकों को PM Kisan का लाभ प्रदान किया गया है। ● मत्स्य विभाग:- वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले में 233 मत्स्य बीज उत्पादकों को प्रषिक्षण दिया गया तथा उनके बीच 90 प्रतिषत अनुदान पर 42.00 लाख (बयालीस लाख) मत्स्य स्पाॅन वितरण किया गया है। ●स्वास्थ्य:- गंभीर रूप से ग्रस्त मरीजों के रेफरल हेतु जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में 07 एम्बुलेंस तथा 04 मोक्ष वाहन की व्यवस्था की गई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नेतरहाट में एक्स-रे मशीन का अधिष्ठापन किया जा रहा है। जिला अन्तर्गत मुख्यमंत्री गंभीर बिमारी उपचार योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जो गंभीर रोग से ग्रसित कुल 08 मरीजों को ईलाज हेतु संबंधित अस्पतालों को कुल 38.83 लाख (अड़तीस लाख तिरासी हजार) रूपये उपलब्ध करायी गयी है। जिले में कुल 1,656 (एक हजार छः सौ छप्पन) युनिट रक्त संग्रह किया गया एवं कुल 1,606 (एक हजार छः सौ छः) जरूरतमंद मरीजों को रक्त मुहैया कराया गया है। जिले में स्वास्थ्य संस्थान के आधारभूत संरचना को मजबुत करने के उद्देश्य से 22 नये स्वास्थ्य उपकेन्द्र 01 अनुमंडल अस्पताल महुआडाड़ तथा 03 नये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं एक IPH Lab तथा 04 BPHU, 01 CCB का निर्माण कार्य प्रगति पर है। सुदुरवर्ती क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने हेतु E–sajewani portal के माध्यम से कुल-35,231 (पैंतीस हजार दो सौ एकतीस) व्यक्तियों को Tele Medicine की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जिले में कुल 4,027 (चार हजार सत्ताईस) दिव्यांगजनों का UDID कार्ड तथा कुल 5,72,541 (पांच लाख बहत्तर हजार पांच सौ एकतालिस) व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले अन्तर्गत कुल 11 आयुष्मान आरोग्य मंदिर का NQAS Certified Facilities घोषित किया जा चुका है। Pm janman योजना अन्तर्गत National Mobile Medical Unit के द्वारा लातेहार जिला के वैसे गाँव जहां पर चिकित्सीय सुविधा नहीं है वहां स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने हेतु 04 चलंत चिकित्सा वाहन का शुभारम्भ किया जा रहा है। ●श्रम विभागः- झारखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत विभिन्न योजनाओं से कुल-3,652 (तीन हजार छः सौ बावन) लाभुकों के बीच 2.73 करोड़ (दो करोड़ तिहत्तर लाख) रू0 वितरण किया गया है। झारखण्ड मुख्यमंत्री असंगठित कर्मकार योजना के तहत 443 लाभुकों के बीच 86.35 लाख (छियासी लाख पैंतीस हजार) रू0 वितरण किया गया है। अन्तर्राज्जीय प्रवासी श्रमिक के तहत 15 लाभुक के के बीच 11.00 लाख (ग्यारह लाख) रू0 का वितरण किया गया है। ● पशुपालन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना 2024-25 अन्तर्गत क्ठज् के माध्यम से 75/90 प्रतिशत अनुदान पर बकरा विकास योजना से 750, सूकर विकास योजना में 112, ब्रायलर कुक्कुट पालन योजना में 32, बैक्यार्ड कुक्कुट पालन योजना में 04 तथा बत्तख चुजा वितरण में 357 लाभुकों के बीच पशु/पक्षी वितरण किया गया है। जोड़ा बैल वितरण योजना में 2024-25 अन्तर्गत 90 प्रतिषत अनुदान पर 19 लाभुकों के बीच जोड़ा बैल वितरण किया गया है। ● गव्य विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना अन्तर्गत वित्तीय वर्ष- 2024-25 में दो दुधारू गाय, पाँच दुधारू गाय एवं दस दुधारू गाय वितरण, डीप बोरिंग, वर्मी कम्पोस्ट युनिट, हस्त चालित चैफ कटर योजना तथा विद्युत चालित चैफ कटर योजना के तहत कुल-1.81 करोड़ (एक करोड़ इक्यासी लाख) रू0 की लागत से कुल- 303 लाभुकों को उक्त योजनाओं से लाभान्वित किया गया है। ● जिला अनाबद्ध निधि से वित्तीय वर्ष 2025-26 में 8.00 करोड़ (आठ करोड़) रू0 की लागत से योजनाओं का कार्यान्वयन कराया जा रहा है। ●डी0एम0एफ0टी0 मद अन्तर्गत 63.18 (तीरसठ करोड़ अठारह लाख) रू0 की लागत से कुल 81 योजनाओं की स्वीकृति प्रदान की गई है जिसमें विशेष रूप से विद्यालय में कक्षाओं का निर्माण एवं मरम्मति, चहारदिवारी निर्माण, लाइब्रेरी आॅडिटोरियम, बहुद्देषीय भवन की मरम्मति, CGLM कार्य हेतु पूराने भवनों का जीर्णोद्धार, आजीविका संवर्द्धन से जुड़े कार्य, PCC पथ निर्माण, पंचायत भुसूर में integrated sport cum knowledge centre कैम्पस में खेल, शिक्षा का विकास हेतु भवनों एवं स्टेडियम का निर्माण शामिल है। ●आपदा प्रबंधन:- लातेहार जिला अन्तर्गत बज्रपात से 36 मृतक के आश्रितों को 59.98 लाख (उनसठ लाख अन्ठानबे हजार) रू0 भुगतान किया गया है। सर्पदंष से मृत्युपरांत 14 आश्रितों को 56.00 लाख (छप्पन लाख) रू0, पानी में डुबने से 11 व्यक्ति के आश्रितों को 44.00 लाख (चैवालीस लाख) रू0 मुआवजा भुगतान किया गया है। सड़क दुर्घटना से मृत्युपरांत 29 आश्रितों को 29.00 लाख (उनतीस लाख) रू0 तथा मकान क्षति के 24 आश्रितों को 7.78 लाख (सात लाख अठहतर हजार) रू0 भुगतान किया गया है। ● integrated District Portal jansetulatehar.com में कुल-1534 (एक हजार पांच सौ चैंतीस) आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 704 आवेदनों का निष्पादन किया गया है। शेष आवेदनों के निष्पादन हेतु कार्रवाई की जा रही है। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कारगिल पार्क पहुंच कर उपायुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक श्री कुमार गौरव के द्वारा वीर शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर आज नगर पंचायत क्षेत्र में दो CGLM केंद्र का शुभारंभ किया गया।