स्वतंत्रता दिवस पर बानो में पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन

स्वतंत्रता दिवस पर बानो में पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापनराइजिंग स्टार बानो बनी चैम्पियन, रेड डेविल्स उपविजेता

सच खबर, सिमडेगा। स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर बानो प्रखंड में भगवान बिरसा मुंडा खेल समिति के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक तोरपा श्री सुदीप गुड़िया तथा विशिष्ट अतिथि उपायुक्त सिमडेगा श्रीमती कंचन सिंह एवं पुलिस अधीक्षक एम. अर्शी रहे। अतिथियों का स्वागत समिति के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। विधायक श्री गुड़िया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद फुटबॉल को किक मारकर फाइनल मुकाबले की शुरुआत की।

टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। रोमांचक फाइनल में राइजिंग स्टार बानो ने रेड डेविल्स बानो को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को ₹1,50,000 की पुरस्कार राशि दी गई, जबकि उपविजेता टीम को ₹1,00,000 से सम्मानित किया गया।

अतिथियों के प्रेरणादायक संदेश

  • विधायक सुदीप गुड़िया ने खिलाड़ियों को अनुशासन व खेल भावना बनाए रखने की अपील की और कहा कि खेल आपसी प्रेम व भाईचारे को मजबूत करता है।
  • उपायुक्त श्रीमती कंचन सिंह ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन प्रतिभाओं को निखारने और आगे बढ़ने का अवसर देते हैं।
  • पुलिस अधीक्षक एम. अर्शी ने कहा कि खेल में भी करियर की असीम संभावनाएं हैं। अनुशासन और मेहनत से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है।

अंत में विधायक ने दोनों टीमों को शानदार खेल के लिए बधाई दी। उपायुक्त ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि ऐसे आयोजन समाज में उत्साह और एकजुटता को बढ़ावा देते हैं।

सम्मान और योगदान
समिति ने प्रखंड विकास पदाधिकारी बानो को “बानो रतन” स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। टूर्नामेंट को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष संतोष साहू, उपाध्यक्ष अमुस कंडुलना, सचिव प्रमोद भुइंया, उप सचिव रवि नायक, कोषाध्यक्ष नीरज साहू, मुख्य सलाहकार मो. साबिर खान, अमित बडिंग, संरक्षक विश्वनाथ बड़ाइक, प्रदीप कुमार सिंह, मो. शाहिल अंसारी, दीपक होरो, अरविंद साहू, पुरूषोत्तम महतो सहित नरोत्तम साहू, विजय सिंह, महेश सिंह, रूपम जायसवाल, विक्की मेहता, कैलाश नायक, उद्देश्वर महतो, अकबर अंसारी, संतोष जोजो, सनातन सुरिन, अभिषेक बागे, बबलू खान, उदय महतो, अरविंद साहु, हफिंदर सिंह आदि का विशेष योगदान रहा।

मैच देखने के लिए भारी संख्या में दर्शक जुटे और विजेता टीम की जीत पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *