ग्रामीणों ने व्यक्त किया आभार, खुशी की लहर
सच खबर, पांकी। विधानसभा क्षेत्र पांकी के अंतर्गत प्रखंड नीलांबर-पीतांबरपुर के पुर्णाडीह पंचायत स्थित गुरिया दामर गांव में पांकी विधायक माननीय डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता के प्रयास से चार स्थानों पर ट्रांसफार्मर लगाए गए।
गांव में विद्युत आपूर्ति को सुचारु बनाने हेतु हरिनंदन सिंह के घर के पास 100 केवी का ट्रांसफार्मर, हवेली टोला में 25 केवी का ट्रांसफार्मर, केवल टोला में 25 केवी का ट्रांसफार्मर तथा जमुना सिंह के घर के पास 25 केवी का ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है।
इन ट्रांसफार्मरों के लगने से ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। स्थानीय लोगों ने विधायक डॉ. मेहता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से बिजली की समस्या से जूझ रहे क्षेत्र में अब राहत मिलेगी।
इस अवसर पर समाजसेवी श्री रामराज सिंह चेरो, पंचायत समिति सदस्य सह समाजसेवी श्री कमेश यादव, हरिनंदन सिंह, श्याम सिंह, शंभू सिंह, संतोष सिंह, सुदेश्वर सिंह, विजय सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।











