नेमरा में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने किया स्व. शिबू सोरेन जी का “दशकर्म” संस्कार

परिजनों, रिश्तेदारों और ग्रामवासियों की रही बड़ी उपस्थिति

सच खबर, रामगढ़। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने शनिवार को अपने पैतृक निवास नेमरा, रामगढ़ में परिवारजनों और ग्रामवासियों के साथ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन जी के श्राद्ध का “दशकर्म” विधान पूर्ण किया।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन, विधायक श्री बसंत सोरेन सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने नेमरा स्थित ठेका नाला घाट पर स्थानीय रीति-रिवाज एवं परंपरा के अनुरूप दशक्रिया संस्कार की सभी विधियों को संपन्न किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रिश्तेदारों और आगंतुकों की उपस्थिति रही।

संस्कार भोज की तैयारियां पूर्णता की ओर
स्व. शिबू सोरेन जी के संस्कार भोज की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन स्वयं इस संबंध में सभी व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। अधिकारियों द्वारा नेमरा और आसपास के क्षेत्रों में बेहतर विधि-व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

संस्कार भोज में आने वाले आगंतुकों की सुविधा के लिए पंडालों में टेबल-कुर्सी, पंखा, लाइट सहित आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। साथ ही सुगम आवागमन और वाहन पार्किंग की भी बेहतर व्यवस्था की गई है, ताकि किसी को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *