ए.के. सिंह कॉलेज, जपला में एनएसएस ने मनाया ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम

स्वयंसेवकों ने लगाई भारत माता की जय के नारे, गाँव-गाँव में लोगों को किया प्रेरित

सच खबर, जपला। आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), ए.के. सिंह कॉलेज जपला इकाई द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय, पटना के निर्देशानुसार, कार्यक्रम पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी प्रो. राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

महाविद्यालय परिसर से आरंभ हुए कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवक और छात्र-छात्राएँ राष्ट्रभक्ति के गीत गाते और “वंदे मातरम्”, “भारत माता की जय” के नारे लगाते हुए कुसुवा गाँव से होते हुए जपला-देवरी मेन रोड तक पहुँचे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को अपने घर पर गर्व से तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया।

प्राचार्य का संदेश

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. आनंद कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा—
“अपने देश और राष्ट्र के प्रति समर्पण ही सच्ची देशभक्ति है। हमें यह भाव हमेशा रखना चाहिए कि इदं न मम, इदं राष्ट्राय स्वाहा।”

प्रमुख अतिथि और प्रतिभागी

कार्यक्रम में प्रो. सुनील कुमार सिंह, प्रो. डॉ. शिवकुमार विश्वकर्मा, प्रो. सुधीर कुमार सिंह, प्रो. डॉ. आलोक रंजन कुमार, प्रो. अयुब, प्रो. जयशंकर प्रसाद, प्रो. अभिषेक कुमार, प्रो. राहुल कुमार सिंह, प्रो. डॉ. रविरंजन मिश्रा, प्रो. अशोक कुमार देव, नरेंद्र कुमार सिंह, अनिकराज पाल, अरविंद कुमार सिंह, प्रिंस कुमार सिंह, मनीष प्रताप सिंह, नितेश कुमार सिंह और विवेक कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षकों, स्वयंसेवकों और छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

स्वयंसेवकों में गौरव कुमार, पुष्पा कुमारी, अमन कुमारी, अंकु कुमारी, उज्जवल कुमार, काजल कुमारी, बबिता कुमारी, सलोनी कुमारी समेत अनेक छात्र-छात्राएँ शामिल रहे।

स्वतंत्रता दिवस की तैयारी

इस अवसर पर यह भी जानकारी दी गई कि इस वर्ष 79वाँ स्वतंत्रता दिवस महाविद्यालय में बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। ध्वजारोहण प्रातः 10:45 बजे किया जाएगा, जिसके तुरंत बाद एनएसएस स्वयंसेवक तिरंगे को सलामी देंगे। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

इसकी जानकारी स्वतंत्रता दिवस समारोह के अध्यक्ष एवं हिन्दी विभागाध्यक्ष-सह-मीडिया प्रभारी प्रो. डॉ. आलोक रंजन कुमार ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *