सिमडेगा जिले ने पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

झारखंड आंदोलन के महानायक और आदिवासी समाज के मार्गदर्शक शिबू सोरेन की याद में जिले भर में महिलाओं ने आयोजित की श्रद्धांजलि सभाएँ

सच खबर, सिमडेगा। संपूर्ण सिमडेगा जिले ने झारखंड आंदोलन के महानायक, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद स्व. शिबू सोरेन को उनकी पावन स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित की। जिले के सभी सरकारी कार्यालयों, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के 26 क्लस्टरों और ग्राम संगठनों में श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया गया।

इन कार्यक्रमों में स्वयं सहायता समूह की सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। उन्होंने पुष्प अर्पित किए और शिबू सोरेन के विचारों एवं उद्देश्यों को याद किया। श्रद्धांजलि सभा में महिलाओं ने कहा कि वे न केवल झारखंड की राजनीति के पुरोधा रहे, बल्कि हमेशा गरीब, वंचित और आदिवासी समाज की आवाज़ बने। उनका जीवन संघर्ष और त्याग की मिसाल रहा।

सभी प्रखंड कार्यालयों में भी श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जहाँ इस बात पर जोर दिया गया कि दिशोम गुरु का संघर्ष, विचार और संकल्प झारखंड की आत्मा का हिस्सा हैं और वे सदैव अमर रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *