सच खबर। मेदिनीनगर। यंग स्टार ग्रुप के बैनर तले नीलांबर -पीताम्बर के शहादत दिवस के मौके पर नीलांबर- पीताम्बर की वीर भूमि गाने का स्क्रिंग द कराटे एकेडमी में की गई । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माटी कला बोर्ड के सदस्य अविनाश देव ने नीलम्बर-पीताम्बर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। मौके पर अविनाश देव ने कहा ये नेत्र हीन बच्ची अपनी अपनी सुर से दुनिया को एक दिशा दिखा रही है । पलामू की धरती पर जन्मी नेत्रहीन बच्ची निशि रानी ने अपने अंदर गायकी को इतने सुंदर ढंग से समेटे हुए हैं, निश्चित रूप से यह मां सरस्वती की कृपा पात्र है और मैं अपनी ओर से विश्वास दिलाता हूं कि ऐसे कलाकारों के लिए मैं हमेशा सहयोग करता रहूंगा । मौके पर से शंकर तरंग ने कहा कि पलामू बेटी निशी रानी के कला को मैं नतमस्तक करता हूं । वही मौके निर्देशक सुमित वर्मन ने कहा निशी रानी द्वारा जब गीत गाया जाएगा यंग स्टर ग्रुप सदैव उनके गाने पर वीडियो बनाने का जिम्मा लेती है। वहीं, मौके पर निशी रानी ने अपने सूर से माहौल को बांधा और सभी को धन्यवाद दिया । यंगस्टर ग्रुप की टीम ने नीलाम्बर -पीताम्बर गीत के गीतकार शशि भूषण सिंह , संगीतकार अरशद जमाल , संगीत संयोजक राजा सिन्हा सभी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया । कार्यक्रम का संचालन अविनाश तिवारी ने किया । कार्यक्रम में मनीष कुमार ,अदनान काशिफ, शाहिद , आलोक कुमार वर्मा, आसना, तनवीर आलम , रूपेश पाठक, आकर्ष प्रताप , विवेक कुमार, संतान सोनी इत्यादि यंग स्टार ग्रुप के सभी कलाकार उपस्थित थे ।