सच खबर,मेदिनीनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मेदिनीनगर इकाई के द्वारा नगर मंत्री रोहित देव के नेतृत्व में नीलांबर पीतांबर की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मौके पर उपस्थित अभाविप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विनीत पांडे ने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में पलामू के वीर बंधु नीलांबर- पीतांबर बहुत ही सराहनीय योगदान रहा है, लेकिन यह अत्यंत ही दुर्भाग्य का विषय है कि आज के दिन न ही कोई राजनैतिक संगठन और न ही जिला प्रशासन के द्वारा महापुरुषों की प्रतिमा की साफ-सफाई करायी गयी। वीर नीलांबर -पीतांबर से आज हम सभी युवाओं को सीखने की आवश्यकता है । जटिल परिस्थिति होने के बावजूद भी अपनी माटी और मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। जिला संयोजक अभय वर्मा ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद महापुरुषों का सम्मान करना जानता है और यही कारण है कि आज के दिन भी केवल विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने ही नीलांबर-पीतांबर की प्रतिमा के आसपास साफ-सफाई कर माल्यार्पण किया। नगर सह मंत्री रामाशंकर पासवान ने कहा कि नीलांबर -पीतांबर बंधु पलामू के युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं। हम सब देश भक्तो को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य की भावना उनसे सीखने की आवश्यकता हैं। मौके पर मुख्य रूप से प्रादेशिक विश्वविद्यालय प्रांत सह प्रमुख आनंद पांडे,जीएलए कॉलेज इकाई के अध्यक्ष अरमान पांडे,अमन जयसवाल,प्रभात दुबे,विशाल दुबे,नितीश दूबे,राहुल कुमार चेरो आदि उपस्थित थे।