नाली की सफाई की मांग, नाली का गंदा पानी चला जाता है चापानल में

सच खबर,मेदिनीनगर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव रूचिर कुमार तिवारी ने पांकी रोड रेड़मा शिव मंदिर के सामने इकलौता चापाकल में नाली के पानी भर जाने पर चिंता व्यक्त की है। इस चापानल होटल व्यवसायी, दुकानदार, रिक्शा चालक, टेंपो चालक, मजदूर सभी पानी पीते हैं। मगर आज एक महीना से चापाकल से निकलने वाला पानी जो नाली में जाता है और अन्य व्यवसायियों के निकलने वाला पानी जो नाली में जाता है। वह नाली जाम है। श्री तिवारी से सभी होटल संचालकों एवं व्यवसयियों ने यह बात बतायीै। उन्होंने यह भी बताया कि इसके लिए शहर के डिप्टी मेयर भी देख कर गए हैं, लेकिन अभी तक नाली का सफाई नहीं हुई। रेडमा चौक शिव मंदिर के सामने नाली के सफाई नहीं हो पा रही है, जो वार्ड नंबर 16 में आता है, लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि को इस और कोई ध्यान नहीं है। श्री तिवारी ने नगर आयुक्त मांग की कि जल्द से जल्द इस वार्ड के नाली की सफाई करवायी जाए ताकि नाली का पानी चापाकल में नहीं घुस सके और आम जनता स्वच्छ जल पी सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *