जपला मुख्य डाकघर के कर्मचारियों ने दिया धरना

सच खबर, हुसैनाबाद। एनफपीएफ एनपीओ के बैनर तले अयोजित 28 एवं 29 मार्च को दो दिवसीय हड़ताल के पहले दिन जपला मुख्य डाकघर के कर्मचारियों ने डाकघर के गेट पर अपनी 22 सूत्री मांगों के समर्थन में धरना दिया। एनएफपीई पलामू के जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुमार ओझा ने बताया कि अनुमंडल अंतर्गत मोहम्मदगंज,
हैदरनगर, जपला सी एफ एवं जपला मुख्य डाकघर के कर्मचारियों ने धरना दिया । इस हड़ताल से लगभग 80 लाख का व्यवसाय प्रभावित हुआ । मौके पर प्रभारी उप डाकपाल विनोद चौधरी, डाक सहायक रौशन कुमार ,अरुण सिंह,अशोक प्रसाद उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *