सच खबर, सतबरवा। प्रखंड के लिटिया टोला में आजादी के बाद पहली बार पहुंचे विधायक का वहां के ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए विधायक का जोरदार स्वागत किया। पांकी विधायक कुशवाहा डॉ शशि भूषण मेहता ने प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती इलाका चांपी गांव के लिटिया टोला में जल, जंगल ,जमीन बचाने को लेकर जुटे ग्रामीणों से विधायक मेहता ने कहा कि झारखंड की पहचान जल, जंगल, जमीन ही है और इस पर झारखंडियों का अधिकार है, प्रकृति की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि सतबरवा प्रखंड के 4 पंचायतों में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य होंगे। दो वर्ष कोरोना के कारण विकास की गति धीमी पड़ गई ,पर अब धीरे-धीरे विकास कार्यों में गति आ रही है। इस टोला से मुझे चार ,पांच आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें पेयजल की व्यवस्था व सड़क, विवाह मंडप की मांग की गई है। मैं यह सभी कार्यों को पूरा करूंगा । उन्होंने बताया कि सतबरवा प्रखंड क्षेत्र में पांच योजना सड़क ,पुल का कार्य जल्द शुरू होगा। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे विकास कार्य को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संदेश यात्रा शुरू करेंगे ,जो 265 गांव तक पहुंचेगा। उन्होंने उपस्थित लोगों को नीलांबर -पीतांबर पुर में नीलांबर पीतांबर की शहादत दिवस सोमवार को मनाया जाएगा । जिसमें आप सभी लोग बड़ी संख्या में पहुंच कर उन्हें याद करें। मौके पर आदिवासी संस्कृति के अनुसार लोगों ने मांदर की थाप पर नाचते, गाते फूल माला पहनाकर विधायक का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता आशीष कुमार सिन्हा ने की। मौके पर पांकी मंडल अध्यक्ष बाल्मीकि सिंह,विजय पाठक, विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह चेरो, प्रोफेसर बच्चन ठाकुर, अजय उरांव, महेश यादव ,अनुज चंद्रवंशी, सोहराई सिंह ,संतोष सिंह ,अघन सिंह, संतोष वर्मा, राहुल सिंह ,मुख्य रूप से उपस्थित थे।