छात्रों ने पर्चा जलाकर मोड्यूल के “इतिहास में दखल” को लेकर जताया विरोध
सच खबर, पलामू: नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय के अध्यक्ष आशीष ठाकुर के नेतृत्व में और राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रभारी के आदेशानुसार आज, 18 अगस्त 2025 को विश्वविद्यालय प्रांगण में RSS-BJP के नफ़रती NCERT मोड्यूल के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।
छात्रों ने पर्चा जलाकर विरोध जताया और नारे लगाए: “NCERT द्वारा जारी नया मोड्यूल भारत के इतिहास से खुला खिलवाड़ है, स्कूल में बच्चों को गलत इतिहास पढ़ा कर उनके मन और दिमाग़ में जहर भरना बंद करो।“
इस मौके पर एनएसयूआई के छात्र नेता, पलामू जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी, GLA कॉलेज अध्यक्ष ऋषु राज दुबे, सत प्रकाश, मोहित कुमार, रंजन, विनय सहित कई अन्य छात्र नेता मौजूद रहे और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।













