झारखंड में सेना भर्ती रैली 22 अगस्त से 04 सितंबर तक रांची में

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, भर्ती में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की अपील

सच खबर, रांची: वर्ष 2025-26 के लिए झारखंड राज्य में सेना भर्ती रैली 22 अगस्त से 04 सितंबर 2025 तक रांची में आयोजित की जाएगी। इस संबंध में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची श्री मंजुनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आज समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर समाहर्ता रांची, अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक नगर एवं ग्रामीण, डायरेक्टर Recruiting रांची कर्नल विकास भोला, जिला नज़ारत उप समाहर्ता और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में रैली स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया गया। कर्नल विकास भोला ने बताया कि रांची जिला के युवा अधिक से अधिक सेना में भर्ती होकर अपना भविष्य संवारें। उन्होंने कहा कि रैली में भाग लेने वाले युवाओं के लिए सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था, मेडिकल कवर, एम्बुलेंस सेवा, रन एरिया और विश्राम क्षेत्र जैसी सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी।

दलालों से सावधानी: कर्नल विकास भोला ने सभी उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता का भरोसा दिलाते हुए कहा कि किसी भी उम्मीदवार का अर्हता पूरी न होने पर भर्ती नहीं हो सकती। उन्होंने उम्मीदवारों से विशेष रूप से दलालों के झांसे में न आने की सलाह दी।

उपायुक्त रांची ने कहा कि जिला प्रशासन की तरफ से रैली के दौरान सभी संभव व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएंगी ताकि भर्ती प्रक्रिया सुचारू और पारदर्शी हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *