मध्यदेशिया वैश्य युवा समाज की हुई बैठक विकास और एकजुटता के लिए हर कदम उठाने का लिया संकल्प

सच खबर,मेदिनीनगर। रविवार को स्थानीय रिलैक्स इन होटल में मध्यदेशिया वैश्य युवा समाज मेदिनीनगर की बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता मनोहर कुमार उर्फ लाली ने की। बैठक में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष देवेन्द्र प्रसाद गुप्ता एवं जिला अध्यक्ष भीम प्रसाद गुप्ता तथा संचालन अमर कुमार गुप्ता ने किया। मौके पर झारखंड सरकार से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ओबीसी को 27: आरक्षण दे कर ही चुनाव कराने की मांग की गयी। साथ ही पंचायत चुनाव में स्व जातियों का ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित हो तथा समाज द्वारा रामनवमी पूजा के शुभ अवसर पर प्रसाद वितरण का आयोजन करने और इसके अलावे समाज के विकास और एकजुटता के लिए हर कदम उठाने का संकल्प लिया गया। इसके उपरांत बैठक में इन संरक्षक पद के लिए देवेन्द्र प्रसाद गुप्ता, प्रभात कुमार गुप्ता, अध्यक्ष पद के लिए मनोहर कुमार गुप्ता उर्फ लाली, उपाध्यक्ष नवीन कुमार गुप्ता लाल बाबू, अनिल कुमार गुप्ता शाहपुर, मनोहर कुमार, राजेश कुमार गुप्ता, गौरव कुमार (दल्लू),महामंत्री अमर कुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता,मंत्री सन्नी कुमार गुप्ता,अमर कुमार गुप्ता,प्रेम प्रकाश साहू,सूरज कुमार गुप्ता,राजेश कुमार गुप्ता चीकू,भगवती प्रसाद, विजय प्रसाद, रेड़मा,मीडिया प्रभारी तरुण गुप्ता,राजन गुप्ता, कार्यालय मंत्री विकास कुमार गुप्ता को जिम्मेवारी सौंपी गई। कार्यकारिणी सदस्यःकृष्ण मुरारी गुप्ता, ईश्वर गुप्ता,बबलू गुप्ता,गौरव कुमार गुप्ता,अमित कुमार गुप्ता चौनपुर, विपिन कुमार,राजकमल, सुशील कुमार गुप्ता, बलराम गुप्ता हुए। बैठक में समाज के प्रबुद्धलोग ब्रजेश गुप्ता,रंजन गुप्ता,राजेश गुप्ता,अवध बिहारी गुप्ता, मुन्नी प्रसाद गुप्ता,मोहन लाल,पंकज गुप्ता भोला,सुनील गुप्ता,विमल गुप्ता,सुशील गुप्ता, नंदकिशोर प्रसाद, मनीष गुप्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *