पलामू पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सिंगरा गोलीकांड का हुआ खुलासा
सच खबर, पलामू।सदर थाना क्षेत्र में सक्रिय संगठित अपराधियों के खिलाफ पलामू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार कुख्यात अपराधियों को हथियार और रंगदारी की रकम के साथ दबोच लिया। पुलिस को यह सफलता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) मणिभूषण प्रसाद के नेतृत्व में गठित विशेष छापामारी टीम को मिली।
कार्रवाई ऐसे हुई
दिनांक 18 अगस्त 2025 की रात्रि में गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी नेशनल हाईवे पर काम करने वाली कंपनियों से रंगदारी वसूलने और फायरिंग करने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने सा० पोखराहा अकड़ाही आहर के पास छापामारी की। मौके पर दो मोटरसाइकिलों पर चार संदिग्ध युवक पकड़े गए। तलाशी के दौरान उनके पास से हथियार, कारतूस, मोबाइल फोन, चोरी की मोटरसाइकिलें और नकद राशि बरामद हुई।
बरामदगी
- 01 देशी और 01 विदेशी पिस्टल
- 50 राउंड जीवित कारतूस (9 एमएम)
- 04 मोबाइल फोन
- 03 मोटरसाइकिल (स्प्लेंडर प्लस, पल्सर एवं एफ.जेड.)
- ₹22,000 (रंगदारी की वसूली की रकम)
गिरफ्तार अपराधी
- सहजाद आलम (उम्र 30 वर्ष), ग्राम लाल कोठा, थाना शहर, पलामू
- साहिल कुमार (उम्र 23 वर्ष), कुम्हार टोली, थाना शहर, पलामू
- रोहित कुमार (उम्र 24 वर्ष), अंबेडकर नगर, थाना शहर, पलामू
- फरहान उर्फ शैलु कुरैशी (उम्र 24 वर्ष), साहपुर कुरैशी मुहल्ला, थाना चैनपुर, पलामू
अपराधियों का इतिहास
- सहजाद आलम – शहर थाना कांड सं. 309/2019 (धारा 302/120B भा.दं.वि. एवं 27 आर्म्स एक्ट)
- रोहित कुमार – चैनपुर थाना कांड सं. 117/2024 (धारा 302/201/34 भा.दं.वि.)
- फरहान कुरैशी उर्फ शैलु कुरैशी – चैनपुर थाना कांड सं. 245/2024 एवं 246/2024 (आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराएं)
सिंगरा गोलीकांड का खुलासा
पूछताछ में अपराधियों ने स्वीकार किया कि 04 जुलाई 2025 को ग्राम सिंगरा स्थित फ्लाईओवर निर्माण स्थल पर गोलीकांड इन्हीं के द्वारा अंजाम दिया गया था। इस घटना में एक मजदूर घायल हुआ था। अपराधियों ने खुलासा किया कि यह हमला गैंगस्टर राहुल सिंह के आदेश पर किया गया था। घटना में प्रयुक्त हथियार व बाइक भी बरामद कर लिए गए हैं।
विधिक कार्रवाई
इस मामले में सदर थाना कांड सं. 86/2025, दिनांक 19.08.2025 दर्ज किया गया है। आरोपियों पर बी.एन.एस. की धारा 317(5)/111(2)(b)/111(3)/49/61(2) एवं आर्म्स एक्ट की धारा 25 (1-B)a/26/35, 25(6) Arms Amendment Act 2019 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस का बयान
पलामू पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई जिले में सक्रिय लेवी वसूलने वाले गिरोहों के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि है। इससे भविष्य में अपराधियों के मनोबल पर अंकुश लगेगा और आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत होगा।
