जिला कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा, बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता हुए शामिल
सच खबर, मेदिनीनगर। झारखंड आंदोलन के प्रणेता एवं राज्य के शिक्षा मंत्री रहे स्व. रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति पलामू की ओर से जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत स्व. रामदास सोरेन की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करके हुई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने कहा कि “स्व. रामदास सोरेन केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि झारखंड आंदोलन के महान योद्धा थे। कोल्हान में वे झामुमो के भीष्म पितामह के रूप में जाने जाते थे। विधायक, मंत्री एवं जिलाध्यक्ष रहते हुए उन्होंने संगठन को मजबूती प्रदान की। उनके निधन से राज्य ने एक सच्चा मार्गदर्शक और जननायक खो दिया।”
इस मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य संजीव तिवारी, चंदन सिन्हा, सुशीला मिश्रा, जिला सचिव रंजन चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिन्हा, रमेश सिंह, संगठन सचिव देवानंद भारद्वाज, शाहबाज आलम, महानगर अध्यक्ष रंजीत जायसवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष सूरज कुमार, महिला मोर्चा की मंजू देवी, रज़िया नियाजी, बेवी देवी, सहित विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।