युवाओं को एयरमैन ग्रुप ‘Y’ मेडिकल असिस्टेंट ट्रेड में स्थायी नियुक्ति का अवसर
सच खबर, गढ़वा भारतीय वायुसेना युवाओं के लिए सुनहरा अवसर लेकर आई है। एयरमैन ग्रुप ‘Y’ (गैर-तकनीकी) मेडिकल असिस्टेंट ट्रेड में भर्ती रैली 27 अगस्त से 04 सितम्बर 2025 तक एयरमैन सिलेक्शन सेंटर, बैरकपुर (पश्चिम बंगाल) में आयोजित की जाएगी।
इस भर्ती रैली में असम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा तथा झारखंड के अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे।
झारखंड राज्य के उम्मीदवारों के लिए भर्ती तिथि 27 एवं 28 अगस्त 2025 तथा 02 एवं 03 सितम्बर 2025 निर्धारित की गई है। तिथियां उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता के अनुसार तय होंगी।
📌 महत्वपूर्ण बिंदु :
- यह भर्ती अग्निवीर योजना के तहत नहीं, बल्कि वायुसेना एयरमैन के रूप में की जाएगी।
- प्रारंभिक नियुक्ति अवधि 20 वर्ष की होगी, जिसे बढ़ाकर 57 वर्ष की आयु तक किया जा सकता है।
- न्यूनतम लंबाई 152 से.मी. आवश्यक।
- शैक्षणिक योग्यता : 12वीं (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी एवं इंग्लिश में 50% अंक) या डिप्लोमा (फार्मेसी)।
- चयन प्रक्रिया : शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा एवं मेडिकल टेस्ट।
विस्तृत जानकारी और दिशा-निर्देश हेतु अभ्यर्थी www.airmenselection.cdac.in पर लॉगिन कर सकते हैं।
