राज्य स्तरीय गतका प्रतियोगिता में संत मरियम स्कूल के 11 खिलाड़ियों का चयन

प्राचार्य ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए दी सफलता की शुभकामनाएँ

सच खबर, मेदिनीनगर।
धनबाद के अमाघाटा क्रेडों वर्ल्ड स्कूल में 23 से 24 अगस्त तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय गतका प्रतियोगिता में संत मरियम स्कूल के 11 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। यह चयन पलामू जिला गतका संघ द्वारा किया गया है।

📌 चयनित खिलाड़ियों की सूची :

  • अंडर-11 टीम सिंगल सोती : आर्यन कुमार, कुशाग्र शुक्ला, रोहित कुमार पासवान, राजवीर पासवान
  • अंडर-11 इंडिविजुअल सिंगल सोती : अर्पित तिवारी
  • अंडर-11 इंडिविजुअल फरी सोती : अभिनव सिंह
  • अंडर-14 गर्ल्स टीम फरी सोती : रिया कुमार
  • अंडर-14 ब्वॉयज इंडिविजुअल फरी सोती : पुष्कर कुमार
  • अंडर-14 ब्वॉयज टीम फरी सोती : अतुल सिंह
  • अंडर-17 गर्ल्स इंडिविजुअल सिंगल सोती : खुशबू कुमारी
  • अंडर-17 ब्वॉयज टीम फरी सोती : रोशन कुमार मांझी

सभी खिलाड़ी आज रात धनबाद स्पेशल ट्रेन से धनबाद के लिए रवाना होंगे। खिलाड़ियों के साथ विद्यालय के खेल प्रशिक्षक सुमित वर्मन भी रहेंगे और पूरे आयोजन में उनका मार्गदर्शन करेंगे।

विद्यालय के प्राचार्य आदर्श कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा –
“यह हमारे विद्यालय के लिए गौरव का विषय है कि 11 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। मुझे विश्वास है कि हमारे खिलाड़ी अपने अनुशासन, लगन और खेल भावना से विद्यालय, जिला और पूरे प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं बल्कि जीवन में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का साधन है। मैं सभी खिलाड़ियों की सफलता की हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *