सोहसा बस और बाइक की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल

छिपादोहर निवासी संदीप ठाकुर को एमएमसीएच डालटनगंज रेफर

सच खबर, बरवाडीह।
केड़–छिपादोहर मार्ग पर स्थित जंगल शिव मंदिर के पास शुक्रवार को एक सोहसा बस (नंबर: JH03/5151) और बाइक (नंबर: JH03A/B3347) की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में छिपादोहर निवासी संदीप ठाकुर (32 वर्ष), पिता रामलाल ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार संदीप ठाकुर अपनी बाइक से डालटनगंज जा रहे थे। जैसे ही वे तिखी मोड़, जंगल शिव मंदिर के पास पहुंचे, अचानक बस से टक्कर हो गई।

घटना की सूचना राहगीरों ने तुरंत छिपादोहर थाना को दी। थाना प्रभारी यकीन अंसारी के निर्देश पर एएसआई विकास सिंधु त्रिपाठी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल को एंबुलेंस की मदद से बरवाडीह स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें एमएमसीएच डालटनगंज रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर थाना लाया है। इस संबंध में आगे की जांच प्रशासन द्वारा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *