जिला अध्यक्ष जैश रंजन पाठक बोले – कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी
सच खबर, पाटन।संगठन सृजन अभियान 2025 के तहत आज दिनांक 22 अगस्त को पाटन प्रखंड के शोले, सिरमा, कांके कला और राजहरा सुठा पंचायत में कांग्रेस कमेटी एवं बीएलए (BLA) की नियुक्ति की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रखंड पर्यवेक्षक ईश्वरी प्रसाद सिंह शामिल हुए।
जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन की मजबूती हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि—
“कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए हम पंचायत-पंचायत जाकर कमेटियों का गठन कर रहे हैं। राहुल गांधी जी के हाथों को मजबूत करना ही हमारा उद्देश्य है।”
उन्होंने आगे कहा कि जब कांग्रेस मजबूत होती है तो गरीब और मध्यम वर्ग खुशहाल रहते हैं, जबकि भाजपा के शासन में केवल बड़े पूंजीपति ही लाभान्वित होते हैं।
कार्यक्रम में प्रखंड पर्यवेक्षक ईश्वरी प्रसाद सिंह, नगर पर्यवेक्षक शैलेश चंद्रवंशी, मजदूर जिला अध्यक्ष अनिल सिंह, प्रखंड अध्यक्ष रामानंद पांडे, मंडल अध्यक्ष तुलसी पासवान, सज्जाद अली, मनोज गुप्ता, अखिलेश कुमार मेहता, सुरेश पाल, उमेश यादव, सुनील रजक, मुस्लिम अंसारी, इनायत अंसारी, पारसनाथ सिंह, मनोज ठाकुर, सोनम देवी, शकुंतला देवी, दीपक प्रसाद, पप्पू दुबे, राजा दुबे, राजकिशोर मोची सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

