पलामू गदका टीम का सम्मान, धनबाद रवाना

विहिप–बजरंग दल ने रेलवे स्टेशन पर खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएँ

सच खबर, मेदिनीनगर। पलामू गदका संघ के नेतृत्व में जिले की 66 सदस्यीय टीम कल देर रात राज्य स्तरीय गदका प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मेदिनीनगर रेलवे स्टेशन से धनबाद के लिए रवाना हुई।

रवाना होने से पूर्व रात 10 बजे रेलवे स्टेशन पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल पलामू इकाई की ओर से खिलाड़ियों का समारोहपूर्वक सम्मान किया गया और विजयी होने की शुभकामनाएँ दी गईं।

इस टीम में विश्व हिंदू परिषद महिला अध्यक्ष अनामिका सिंह के पुत्र समेत कई बजरंगी खिलाड़ी भी शामिल हैं।

कार्यक्रम में रहे उपस्थित

इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद महिला उपाध्यक्ष अनामिका सिंह, पूर्व उपमहापौर राकेश कुमार सिंह उर्फ मंगल सिंह, जिला मंत्री अमित तिवारी, बजरंग दल जिला संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता, सेवा प्रमुख गोपाल तिवारी, नरेंद्र मेहता, बेबी देवी, अनूप सिंह, शैलेश सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *