स्थानीय विधायक और मंत्री को क्षेत्रवासियों ने दी बधाई
सच खबर, बरवाडीह। प्रखंड के गढ़वाटाँड मैदान में मिनी स्टेडियम निर्माण की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जाहिर करते हुए स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह और कला, संस्कृति एवं खेलकूद विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को बधाई दी है।
गढ़वाटाँड निवासी सामाजिक कार्यकर्ता मनोज विश्वकर्मा ने बताया कि करीब 12 वर्ष पूर्व प्रशासन ने इस मैदान में हेलीपैड निर्माण की स्वीकृति दी थी और काम भी शुरू कर दिया गया था। लेकिन गढ़वाटाँड के महिला-पुरुषों और बच्चों ने एकजुट होकर लगातार एक माह तक सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन, ब्लॉक व थाना घेराव किया। इसके बाद उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की गई, जिसके बाद प्रशासन को हेलीपैड निर्माण रोकना पड़ा।
आज उसी जनसंघर्ष का नतीजा है कि इस मैदान को स्टेडियम का सौगात मिली है।
बधाई देने वालों में शामिल
मनोज विश्वकर्मा के साथ अर्जून विश्वकर्मा, मयंक विश्वकर्मा, राजदीप रिक्की, जितेंद्र कुमार, रविन्द्र कुमार, उत्तम कुमार, रविन्द्र सोनी, अनिल चंद्रवंशी, कमलेश प्रजापति, राकेश ठाकुर, जंग बहादुर सिंह समेत अनेक स्थानीय लोगों ने विधायक और मंत्री को धन्यवाद दिया।
