सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में छापेमारी, दो आरोपी गिरफ्तार
सच खबर, रांची। राजधानी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब दो करोड़ रुपये मूल्य के जाली नोट बरामद किए हैं। इस सिलसिले में पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक, डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने यह कार्रवाई की। टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि पटना से आने वाली एक बस में जाली नोटों की खेप लाई जा रही है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के न्यू मार्केट स्थित बस स्टैंड पर खड़ी एक बस की तलाशी ली। इस दौरान एक बक्से से जाली नोटों की बड़ी खेप बरामद की गई। पुलिस ने मौके से ही दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस रैकेट के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
