मुस्लिम विकास मंच के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया

सच खबर, गोला। जिला सिविल सर्जन कार्यालय रामगढ़ में सोमवार को झारखंड प्रदेश मुस्लिम विकास मंच के पदाधिकारियों को मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी रामगढ़ डॉक्टर प्रभात कुमार के द्वारा कोरोना काल में बेहतर कार्य करने को लेकर मंच के 50 जिला प्रखंड एवं केंद्रीय पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर संगठन के पदाधिकारियों ने स्वास्थ विभाग रामगढ़ को धन्यवाद देते हुए कहा कि आगे भी कार्य मे बेहतर प्रदर्शन जारी रहेगा। झारखंड प्रदेश मुस्लिम विकास मंच के सारे पदाधिकारियों को रामगढ़ सिविल सर्जन के द्वारा प्रोत्साहित पत्र प्रदान किया गया और उनके द्वारा कहा गया के हम आपलोगों के लिए उज्वल भविष्य की कामना करते हैं कि आपका संगठन इसी तरह लोगों की सेवा सरकारी गाइडलाइन का पालन करने और लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा की जानकारी हमेशा देती रहे इसके लिए उन्होंने सारे पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय अध्यक्ष मोहम्मद शकील अहमद केंद्रीय महासचिव मोहम्मद शहजाद केंद्रीय कोषाध्यक्ष इनामुल हक केंद्रीय संरक्षक जुल्फिकार अहमद केंद्रीय संयोजक जसीम अंसारी केंद्रीय संयोजक अब्दुल जिलानी केंद्रीय स्टूडेंट सचिव जावेद अख्तर,यूथ सह संगठन मंत्री अशफाक अहमद, मोहम्मद सईद अंसारी,इस्लामुल हक, केंद्रीय यूथ उपाध्यक्ष इनामुल अंसारी संगठन मंत्री तहसील कमर और रामगढ़ जिला एवं प्रखंड के पदाधिकारी इत्यादि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *