शहीद नीलाम्बर-पीताम्बर का शहादत दिवस मनाया गया

सच खबर, गढ़वा। खरवार एकता संघ गढ़वा के तत्वावधान में टाऊन हॉल गढ़वा के मैदान में पहली बार स्वतंत्रता सेनानी वीर शहीद नीलाम्बर-पीताम्बर सिंह खरवार का शहादत दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री माननीय मिथलेश कुमार ठाकुर के द्वारा नीलाम्बर-पीताम्बर के प्रतिमा पर मालार्पण करके श्रद्धांजली अर्पित किया गया! तत्पश्चात मंच संचालन कर रहे जिला संयोजक-राजुरंजन सिंह ने महान क्रान्तिकारियों का विचार रख कर युवाओं में हौसला भरने का कार्य किया!इसके बाद खरवार लोक सेवक संघ के सचिव बसंत सिंह ने नीलाम्बर-पीताम्बर के जीवनी पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। गढ़वा-रंका पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह ने विकास का मूलभूत इकाई शिक्षा पर जोर देने की जरुरत बतायी। वहीं, खरवार एकता संघ गढ़वा के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने नीलाम्बर-पीताम्बर खरवार की प्रतिमा टाऊन हॉल गढ़वा के मैदान में लगवाने के लिए पेयजल मंत्री सेे माँग की। मंत्री ने भरोसा दिलाया है। मंत्री ने याद दिलाते हुए कहा कि टाऊन हॉल का नाम शहीद नीलाम्बर-पीताम्बर के ही नाम पर रहेगा। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए खरवार लोक सेवक संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों को धन्यवाद दिया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष-तिलेश्वर सिंह,सचिव-अर्जुन सिंह, महामंत्री-लवकुमार सिंह एवं प्रखंड स्तरीय और पंचायत स्तरीय पदाधिकारीगण तथा सदस्यगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *