अधिवक्ता सच खबर,मेदिनीनगर। आज अधिवक्ताओं के ऊपर हमले की घटनाओं में बढ़ोत्तरी हुई है। यह एक चिंता की बात है। जबकि पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने में वकील महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसकी महत्ता किसी से छुपी हुई नहीं है। यह बातें पलामू ज़िला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव ने कही। उन्होने कहा कि पलामू की भूमि से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के आंदोलन की शुरुवात की जाएगी जिसे देश भर में फैलाया जाएगा। रामदेव ने कहा कि संघ के अध्यक्ष बतौर पांच माह का कार्यकाल पूरा हो चुका है। इस दौरान उन्होंने बार भवन निर्माण की दिशा में लगभग सभी जनप्रतिनिधियों से संपर्क साधा है। कुछ ने सक्रिय पहलकदमी भी की है तो कुछ ने आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि संघ के पदधिकारियों का एक शिष्टमंडल पलामू निवासी वित्त मंत्री रामेश्वर उराँव से मिलकर इस दिशा में पहलकदमी करने की बात कही थी। उन्होंने बजट में लाने का भी आश्वासन भी दिया था लेकिन जो सफलता मिलनी चाहिये वह हासिल नहीं हो सकी। जबकि पूर्व मंत्री और विश्रामपुर के विधायक ने बार भवन का मामला सदन में उठाया। प्रमंडल मुख्यालय में एक भव्य बार भवन बनवाने की दिशा में यहां के सभी वर्तमान और पूर्व मंत्री को प्रमुखता के साथ उठानी होगी। संघ के अध्यक्ष ने कहा कि अधिवक्ता संघ की टीम गांव का दौरा कर विधिक जागरूकता के साथ योजनाओं की भी जानकारी देने का कार्य करेगा। हम सभी चाहते हैं कि आने वाले सभी मुवक्किलों को बौठने, पीने का पानी और स्वच्छ शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित हो। यह तभी संभव है जब एक भव्य अधिवक्ता संघ का निर्माण कार्य पूर्ण हो।सुरक्षा को लेकर हों गोलबंदः रामदेव यादव