सच खबर, गोला। झारखंड दस्तावेज नवीस संघ का दो दिवसीय प्रान्तीय सम्मेलन नई कमिटी गठन के साथ समाप्त हो गई। सम्मेलन के दूसरे दिन शाखा संघ से आये प्रतिनिधियों ने अपने अपने शाखा की समस्याओं एवं सुझावों को प्रस्तुत किया, जो निम्नलिखित है। झारखंड राज्य के वैसे शाखा के दस्तावेज लेखकों को जिन्हें बिहार सरकार के निबंधन अनुज्ञप्ति नियमावली 1996के आधार पर जिन स्थानों के दस्तावेज लेखकों को अनुज्ञप्ति नहीं मिली हैं, उन्हें दिलाया जाएगा, दस्तावेज लेखकों के लिए सरकार कल्याण कोष की व्यवस्था कर रिक्त पड़े निबंधन पदाधिकारियों के पदों की नियुक्ति तत्काल की जाय। नई कमिटी के तहत छठी बार दूर्गा राय को अध्यक्ष एवं पुष्कर कुमार साहु को महासचिव के रूप पुनः निर्वाचित किया गया । सनत कुमार सिन्हा को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया । नवनिर्वाचित अध्यक्ष दूर्गा राय ने कहा कि संघ ने जिसप्रकार सर्वसम्मति से मुझपर भरोसा किया है मैं उसपर पुरी तरीक़े से खरा उतरने का प्रयास करुंगा एवं संघ द्वारा पारित प्रस्तावों को सरकार के समक्ष मजबूती से रखूँगा । सम्मेलन के सफल संचालन में मधुसूदन श्रीवास्तव, अनिल कुमार सिन्हा, सुदीप कुमार, जीवन बक्शी, अभिषेक कुमार सिन्हा, बिरेन्द्र कुमार, बिपिन बिहारी प्रसाद, श्रीकांत सिन्हा, गोविंद सिन्हा, अरुण कुमार सुधान्सु,भुपनाथ महतो, निखिल दांगी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।