जून में होंगे पंचायत चुनाव, अप्रैल में जारी होगी अधिसूचनाः आलमगीर आलम

राँची। झारखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सरकार की मंशा साफ है. फिलहाल राज्य में मैट्रिक-इंटर की परीक्षा चल रही है। चूंकि परीक्षा में विद्यार्थी ही नहीं, बल्कि शिक्षक भी जुटे रहते हैं और शिक्षकों के सहयोग के बिना पंचायत चुनाव कराना संभव नहीं है। ऐसे में अप्रैल महीने में चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी जाएगी और जून महीने के दूसरे सप्ताह तक चुनाव की सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। ये बातें पाकुड़ में झारखंड के पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *