सच खबर,मेदिनीनगर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में बुधवार को सभी पदाधिकारियों, कार्यसमिति के सदस्यों, मोर्चों के अध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों की एक बैठक आयोजित की गई । बैठक का संचालन महामंत्री सुरेंद्र विश्वकर्मा ने किया तथा बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय नन्द पाठक ने की। मौके पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि 6 अप्रैल पार्टी की स्थापना दिवस मनाना है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जन्मदिवस को मनाने का उद्देश्य यही है कि हम भाजपा के सदस्य जिस स्थान पर हैं। वहाँ जाएं और ऊंचः नीच का भेदभाव मिटाने का काम करें। प्रत्येक भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व समर्थक के घर पर भी भारतीय जनता पार्टी का ध्वज लहराता हुआ दिखाई देना चाहिए। इसकी जिम्मेवारी मंडल अध्यक्ष की है । बैठक में पांकी विस् क्षेत्र के विधायक शशिभूषण मेहता भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि जो कार्यक्रम हम सभी को निर्देश पार्टी द्वार दिया जाता है उसका अक्षरसः पालन हम सभी करें तो लोकसभा की सभी सीटें भारतीय जनता पार्टी की झोली में आकर गिरेगी। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य कामेश्वर कुशवाहा कर्नल संजय सिंह अमित तिवारी जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र उपाध्याय सुनील पासवान अरविंद गुप्ता महिला मोर्चा अध्यक्ष सीटू गुप्ता युवा मोर्चा अध्यक्ष ज्योति पाण्डेय मीडिया सह प्रभारी नवेन्दु मिश्र , शंकर गुप्ता, मुन्ना विश्वकर्मा मनीष भिवानिया व सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री संतोष सिंह ने किया।