सच खबर, मेदिनीनगर। गणेश लाल अग्रवाल महाविद्यालय कॉलेज कैम्पस में आज अचानक आग लगने की सूचना मिलते ही एआईएसएफ जिला अध्यक्ष विदेशी पांडेय ने आग को बुझाने और उस पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मी और पुलिस बल का साथ दिया। उक्त मौके पर छात्र नेता विदेशी पांडेय ने कहा कि कॉलेज के प्राचार्य के घोर लापरवाही के कारण आज पूरा कैंपस आग की चपेट में आ गया है। पांडेय ने कहा कि कॉलेज परिसर में चारो तरफ झाड़िया फैली हुई है। सफाई के नाम पर सिर्फ लूट खसोट मची हुई है। यदि समय रहते कॉलेज कैम्पस की सफाई की गई होती, तो आज लाखों रुपए के लकड़ी सहित कई अन्य सामान जलकर राख नहीं होते। श्री पांडेय घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुँचे और नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति से मिले और लापरवाही बरतने वाले लोगों पर कार्यवाई की मांग की है।