आजसू पार्टी धान क्रय घोटाले की जांच सीबीआई से कराने की मांग को ले लेकर आंदोलन करेगीः सतीश

सच खबर, मेदिनीनगर। आजसू पार्टी के केन्द्रीय सचिव सह गढ़वा प्रभारी सतीश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कहा है कि आजसू पार्टी पलामू जिला मे कई वर्षो से पांच सौ करोड़ का धान क्रय घोटाला को लेकर लगातार सीबीआई जांच की मांग को लेकर आन्दोलन चला रही है। इस घोटाले को दबाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही है। आजसू पार्टी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस घोटाले की जांच सीबीआई से कराने के लिए कई बार मांग की मगर इनकी चुप्पी कहीं न कहीं इस घोटाले पर पर्दा डालने की कोशिश की है। झारखंड के राजपाल महामहिम रमेश बैस ने अश्वासन दिया था कि जांच तो होगी। घोटाला के पहली कडी मे जांच के दौरान चैनपुर धान अधिप्राप्ति केन्द्र से 20 हजार बोरा और विश्रामपुर से 25 हजार बोरा धान गायब मिले। इसककी कीमत 3.25 करोड़ है। एफसीआई झारखण्ड के जीएम ने तीन छोटे अधिकारी को निलम्बित कर बली का बकरा बना दिया। मगर, अब सीबीआई जांच कराने का संवैधानिक मामला आ गया, क्योंकि 25 लाख से अधिक के घोटालो की सीबीआई से ही जाच करानी है। पलामू डीसी ने जांच के लिए एक कमेटी गठित कर घोटाला को लीपा-पोती करने के लिए वैसे लोगों को शामिल किया था, जो इस घोटाले में कही न कही भूमिका निभाई है। अब तो जांच होना निश्चित है। इस घोटाले के पिछे छिपे कई चेहरों पर से पर्दा उठेगा। धान क्रय घोटाला से जुड़े ट्रान्सपोटिंग घोटाला और भी कई घोटाले सामने आयेगें। आजसू पार्टी 14 अप्रैल को बाबा भीम राव अम्बेडकर की जयंती पर झारखण्ड के जन मुद्दे पर राज्य में जेल भरो आन्दोलन करेगी, जिसमें लाखो लोग अपनी गिरफ्तारी देंगे। इसके बाद 500 करोड़ का धान क्रय घोटाला मे सीबीआई से जांच की मांग को लेकर बडे़ आन्दोलन की तैयारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *