सच खबर, गोला। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के पैतृक गाँव में बुधवार को राज्य के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने सोना सोबरन प्लस टू उच्च विद्यालय में 10 कमरों के निर्माण कार्य का विधिवत रूप से आधारशिला रखी । इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रुप में रामगढ़ विधायक ममता देवी मौजूद थी। सोना सोबरन के शहादत स्थल लुकैया टाँड़ के शहादत स्थल के निकट आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो विधायक ममता देवी और उपायुक्त माधवी मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो एवं विधायक ममता देवी ने सोना सोबरन प्लस टू उच्च विद्यालय में 10 कमरों के निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। इसके उपरांत सोना सोबरन के शकहादत स्थल पर जाकर मुख्य अतिथि ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की । जिले के उप विकास आयुक्त नरेंद्र कुमार सिन्हा ने आए अतिथियों का स्वागत करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में चल रहे कार्यों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य के शिक्षा मंत्री ने कहा कि उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में लुकैयाटाँड़ और नेमरा को कौन नहीं जानता है। यह गाँव दिशोम गुरु शिबू सोरेन और वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पैतृक गाँव है। उन्होंने कहा कि अभी क्षेत्र का दशा और दिशा बदलने जा रही है। क्षेत्र में शिक्षा के बढ़ावा से लोगों का विकास होगा। उन्होंने कहा कि यहाँ पर एक करोड़ की लागत से मॉडल स्कूल का निर्माण होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज शिलान्यास कार्यक्रम हो रहा है और कल से निर्माण कार्य आरंभ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि 1 अप्रैल से स्वच्छ स्कूल, स्वस्थ बच्चे अभियान का शुभारंभ हो रहा हैै इस दौरान स्कूल के शौचालय, पेयजल की व्यवस्था और बाउंड्री निर्माण का कार्य कराया जाएगा। मंत्री ने कहा कि पिछली बार लोग सरकार से माँग करते थे तो उसके एवज में उन्हें लाठियाँ मिलती थी। हमारी सरकार लोगों की भावना को समझते हुए उनको सहयोग कर रही है। सरकार बच्चों के पढ़ाई से कहीं समझौता करने नहीं जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस पब्लिक के बीच की दूरी को कम करने के लिए थाना प्रभारी और पुलिस अधिकारी भी स्कूलों में जाकर बच्चों को पढ़ाए लिखाएं। विधायक ममता देवी ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री इस क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत हूं। इसके लिए मैं उनकी आभारी हूँ । उन्होंने कहा कि काफी समय से रामगढ़ शिक्षा के क्षेत्र में पीछे रहा है, लेकिन रामगढ़ का शिक्षा स्तर अब आगे बढ़ाना है। उन्होंने शिक्षकों के स्थानांतरण का मुद्दा भी उठाया। मौके पर रामगढ़ उपायुक्त माधवी मिश्रा, उप विकास आयुक्त डा.नागेन्द्र कुमार सिन्हा, गोला प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार सहित प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में झामुमो के जिला अध्यक्ष विनोद किस्कु, महेश ठाकुर, विनोद महतो, शिवकुमार करमाली, बरतू करमाली, रामजतन करमाली, अनुज कुमार, गौरी शंकर महतो, कमलेश महतो, राम विनय महतो सहित अन्य लोग मौजूद थे।