सच खबर, मेदिनीनगर। राजस्व वसूली के मामले में रेलवे ने टिकट चेंकिग रिकार्ड बनाया है । अप्रैल 2021 से मार्च 2022 तक टिकट चेकिंग के द्वारा कुल 11906 यात्रियों को पकड़ा गया एवं उनसे कुल 52,20,160/- रू० की राजस्व वसूली की गयी। आज तक कि टिकट चेकिंग के क्षेत्र में डालटनगंज टिकट चेकिंग स्टाफ के द्वारा सबसे ज्यादा राजस्व की वसूली की गयी है। इसमें व्यक्तिगत रूप से बी एम पाण्डेय के द्वारा 3086 अनियमित यात्रियों को पकड़ा गया एवं उनसे कुल 14,25,725/- रू० की राजस्व वसूली की गयी एवं दुसरे स्थान पर आर पी सिंह टी टी ई के द्वारा 3073 अनियमित यात्रियों को पकड़ा गया एवं उनसे कुल 1379985 रुपये की राजस्व वसूली की गयी। कोरोना काल के समय भी इस तरह का राजस्व का वसूली करना टिकट चेकिंग के क्षेत्र में इतिहास है। सिनियर डीसीएम अखिलेश पाण्डेय के दिशानिर्देश एवं कुशल नेतृत्व के कारण ही इस तरह की उपलब्धी प्राप्त करना संभव हो सका। सिनियर डीसीएम ने समय समय पर डालटनगंज टिकट चेकिंग स्टाफ को पुरस्कृत कर इनके मनोबल को हमेशा उँचा उठाने का प्रयास किया जिसके परिणाम स्वरूप इस तरह का उपलब्धी संभव हो सकी है।