सच खबर,लातेहार। बनवारी साहू महाविद्यालय के प्रांगण में 31 मार्च गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के विश्वविद्यालय स्तरीय उन्मुखीकरण सह- नेतृत्व प्रशिक्षण के दो दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन नीलांबर-पीताम्बर विश्वविद्यालय के प्रति-कुलपति, प्रो. दीप नारायण यादव, के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नीलांबर-पीताम्बर विश्वविद्यालय एवं बीएस कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान मे किया गया है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप मे एनएसएस के झारखंड राज्य नोडल पदाधिकारी डा. ब्रजेश कुमार, विनोबा भावे विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्वयक डा. जॉनी रफीना तिर्की, नीपी विवि के एनएसएस समन्वयक डा. विभेश कुमार चौबे उपस्थित हुए। महाविद्यालय के प्राचार्य पीके तिवारी ने सबका स्वागत किया और महाविद्यालय की सचिव श्रीमती अंजु गुप्ता एवं अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता ने विशिष्ट स्वागत किया। उद्घाटन सत्र का संचालन पलामू जिला के एनएसएस नोडल पदाधिकारी डा. दिलीप कुमार राम ने किया और धन्यवाद ज्ञापन लातेहार जिला के एनएसएस नोडल पदाधिकारी नवल किशोर प्रसाद ने किया। इस अवसर पर नीपी विवि0 के एनएसएस समन्वयक ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन मुख्यतः नीपी विवि के अंतर्गत तीनों जिलों पलामू, गढ़वा एवं लातेहार के महाविद्यालयों मे क्रियाशील एनएसएस इकाइयों के कार्यक्रम पदाधिकारियों एव स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण देना है। इन प्रशिक्षण सत्रों को एनएसएस विशेषज्ञों डा ब्रजेश कुमार एवं डा. रुफ़ीना तिर्की ने मुख्य रूप से संबोधित किया। संध्या मे सांस्कृतिक संध्या का आयोजन रखा गया है। सर्वश्रेष्ठ तीन कार्यक्रमों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि प्रतिकुलपति ने कहा कि विगत वर्ष मे नीपी विवि के अंतर्गत एनएसएस की गतिविधियों का बहुत विकास हुआ है। विशिष्ट अतिथि राज्य नोडल पदाधिकारी डा. ब्रजेश कुमार ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वयंसेवकों को विभिन्न विषयों पर जानकारी देना है। झारखंड के दृष्टिकोण से जल-संरक्षण एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। इस कार्यक्रम मे गढ़वा जिला के एन0एस0एस0 नोडल पदाधिकारी कमलेश सिन्हा, बीएस कॉलेज के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थी।