सच खबर, मरकच्चो। जल संरक्षण के संकल्प के साथ प्रखंड मुख्यालय स्थित स्टेडियम में पंचायत स्तरीय नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रमुख सावित्री देवी बीडीओ पप्पू कुमार व थाना प्रभारी सुमित कुमार साव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन मैच में चोपनाडीह की टीम ने मरकच्चो उत्तरी पंचायत को सात विकेट से हराया। टॉस जीत कर पहले बैटिंग करने उतरी मरकच्चो उत्तरी पंचायत की टीम ने निर्धारित दस ओवर में 61रन बनाकर ऑल आउट हो गयी। जवाबी पारी खेलने उतरी चोपनाडीह की टीम ने सातवें ओवर में ही तीन विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य को हासिल कर लिया।चोपनाडीह की टीम से नितीश कुमार ने सर्वाधिक नाबाद 26 रन बनाये। मैच में अम्पायर की भूमिका शिक्षक अतहर हसन व सिताराम रजक ने निभाई। वहीँ मैच के पूर्व सभी प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, खिलाड़ियों व दर्शकों ने जल संचय की शपथ ली।मौके पर मुखिया विजय सिँह,मनिंन्द्र राम,दीवाकर तिवारी, सुरेन्द्र यादव, मंजूर आलम, पंकज राणा, केदार राम, अशोक कुमार, मो. खलील, एम. चंद्रा, दीपक कुमार राम, नदीम खान, सुबाश चंद्र यादव, विकास यादव,आकाश कुमार, धीरज कुमार, अमन सिँह, राजू सिँह संजय कुमार, संदीप कुमार, प्रवीण कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।