कुणाल कांग्रेस कमेटी के स्वास्थ्य विभाग के महासचिव मनोनीत

सच खबर, मेदिनीनगर। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के स्वास्थ्य विभाग के चेयरमैन डॉ. पी. नैयर ने डाल्टेनगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के सह सचिव कुणाल तिवारी को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी स्वास्थ्य विभाग का महासचिव मनोनीत किया है। डालटनगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विनोद उदयपुरी ने डाल्टेनगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के तरफ से कुणाल तिवारी को हार्दिक शुभकामनाएं दी है और कहा है कि हम आशा करते हैं कि कोविड-19 काल के बाद स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो मूलभूत आवश्यकताओं से पलामू वंचित था मूल सुविधाओं को पलामू प्रमंडल वासियों को दिलाने में अपने पूरे तन-मन -धन से प्रयास करेंगे। ज्ञात हो कि कुणाल तिवारी जी कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेसी दीनानाथ तिवारी के पुत्र हैं। अपने पिता के सिद्धांतों को मानते हुए जन सेवा में लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *