सच खबर,मेदिनीनगर। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की डिजिटल सदस्यता अभियान का ऑनलाइन समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में डिजिटल सदस्यता अभियान के प्रदेश सह प्रभारी जितेंद्र कसाना ने सदस्यता अभियान की समीक्षा की। लातेहार प्रभारी जगदीश प्रसाद साहू पलामू जिला कांग्रेस सदस्यता प्रभारी गणेश रवि ने सदस्यता बनाने से आ रही परेशानियों को बताया। बैठक में 15 अप्रैल तक सदस्यता अभियान जोर-शोर से चलाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर सभी प्रखंड में दसदृदस डिजिटल सदस्यता इंनरोलर बनाए जाएंगे, ताकि सदस्य बनाने में हो रही परेशानियों को दूर किया जा सके.।