भारत-नेपाल के बीच चलने वाली ट्रेन को मोदी-देउबा ने दिखाई हरी झंडी दो घंटे में जयनगर से जनकपुर पहुंची ट्रेन

पटना। आठ वर्षो के बाद भारत-नेपाल के बीच रेल सेवा आज से शुरू हो गई। साथ ही आज की तारीख दोनों देशों के इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गई। दोपहर 12ः30 बजे जयनगर से चली ट्रेन 2ः30 बजे जनकपुर पहुंच गई। शनिवार दोपहर 12ः30 बजे पीएम नरेंद्र मोदी और नेपाल के पीएम शेर बहादुर देउबा ने दिल्ली के हैदराबाद हाउस से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया था। इससे पूर्व दोनों देशों के प्रधानमंत्री ने बैठक भी की। हालांकि, यात्रियों के लिए रेल सेवा कल यानी तीन अप्रैल से शुरू होगी। जयनगर से इनरबा 4 किमी, एनरबा से खजुली 4.6 किमी, खजुली से महिनाथपुर (हॉल्ट) 6.9 किमी, महिनाथपुर से वेदही 4.4 किमी, वेदही से परवाहा (हॉल्ट) 3.07 किमी, परवाहा से जनकपुर (हॉल्ट) 7.9 किमी व जनकपुर से कुर्था 5.4 किमी है। 2014 से जयनगर-जनकपुर के बीच ट्रेनों का परिचालन बंद रहा। 2014 तक नेपाली नैरो गेज ट्रेन चली, लेकिन ट्रेनों का सफर काफी लंबा होने की वजह से कोयले की खपत ज्यादा होती थी। कोयले से चलने वाली ट्रेन काफी छोटी होती थी। इसकी वजह से लोग खिड़की और दरवाजों पर लटक कर सफर करते थे।ऐसे ही कई कारणों की वजह से ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *