बॉक्सिंग खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया क्रपांच स्वर्ण एवं एक रजत और एक कॉंस्य पदक जीते कर लौटे

सच खबर, मरकच्चो। कोडरमा जिले के मरकच्चो प्रखंड स्थित ग्राम बीचरिया नई टांड़ की टीम महाराष्ट्र से पदक लेकर लौटे थाई बॉक्सिंग खिलाड़ियों की टीम को शुक्रवार को ग्रामीणों ने समारोह आयोजित कर सम्मानित किया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोडरमा जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता उपस्थित थी। कार्यक्रम में 27 मार्च को महाराष्ट्र के महाबलेश्वर में आयोजित आठवीं राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग फेडरेशन कप 2022 प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक लेकर लौटी टीम और कोच को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि मरकच्चो प्रखंड की बेटियों ने छोटे से गांव से उठकर राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराया है, यह काबिल-ए- तारीफ है। इस बात की जितनी भी प्रशंसा की जाय कम है। ज्ञात हो कि 27 मार्च को महाराष्ट्र के महाबलेश्वर में आयोजित आठवे राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग फेडरेशन कप 2022 प्रतियोगिता में मरकच्चो गांव की छात्र-छात्राओं ने पॉंच स्वर्ण एवं एक रजत और एक कॉंस्य पदक हासिल किया है । जिले के छोटे -छोटे गावों बिभिन्न खेलों के खिलाड़ियों की कमी नही है, जरूरत है उन्हें निखारने की। टीम की कोच बनकर एम चंद्रा ने इन्हें निखारने का काम किया है। यह काफी सराहनीय है। इनके निर्देशन में स्वर्ण पदक पाने वाले छात्राओं में गुड़िया कुमारी ,रीता कुमारी ,पुतुल कुमारी व अनवेषा शर्मा के नाम शामिल है । वहीं, नैंसी कुमारी रजत पदक मेडल और पूजा कुमारी ने कॉंस्य पदक अपने नाम किया। बालक वर्ग में प्रदीप यादव स्वर्ण पदक पर कब्जा करने में सफल रहे। वहीँ मनीष कुमार सिँह व प्रवीण कुमार ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। टीम के साथ प्रशिक्षक एम. चंद्रा व थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक कुमार भी साथ गए थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया मनिंन्द्र राम तथा संचालन एम. चंद्रा ने किया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि शकलदेव सिँह, प्राचार्य धर्मचंद मंडल, हरिहर सिँह,समाजसेवी प्रदीप राम, दीपक राम,रामकृपाल सिंह, दीपक सिंह,रविंदर यादव,अजय यादव, सीताराम रजक, सीताराम पंडित,रितिक रोशन,अशोक दयाल, संजय सिंह, बद्री ठाकुर, नारायण सिंह,रंगीला देवी,विद्या देवी, सोना देवी,बैजंती देवी,सरिता देवी,सीमा देवी सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *