सच खबर, गोला। गोला थाना क्षेत्र के जोभिया गाँव निवासी 30 वर्षीय मनोज कुमार राम का शव गोला पुलिस ने गुरुवार की देर शाम को गाँव के हीं एक कुएँ से बरामद किया। परिजनों के अनुसार मृत युवक पिछले चार दिनों से लापता था तथा परिवार द्वारा अपने स्तर पर उसकी काफी खोजबीन की गई थी , फिर भी उसका कोई भी सुराग नहीं मिला तो अंततः गुरुवार के दोपहर को हीं गोला थाने जाकर उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया था । तत्पश्चात पुलिस हरकत में आई तथा इस बीच ग्रामीणों ने गाँव के ही कुओं में खोजबीन शुरू की तो एक कुएँ से मृतक के शव मिलने पर तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई । पुलिस घटनास्थल पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुंलिस तफ्तीश जारी है ।