नवरात्रि के मद्देनजर अनुमंडल पदाधिकारी ने किया रजरप्पा मंदिर का निरीक्षण

सच खबर, रामगढ़। शनिवार से शुरू हुए नवरात्रि के मद्देनजर अनुमंडल पदाधिकारी रामगढ़ मोहम्मद जावेद हुसैन ने रामगढ़ जिला अंतर्गत चितरपुर प्रखंड स्थित माँ चिन्नमस्तिका सिद्ध पीठ रजरप्पा मंदिर का निरीक्षण किया। नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मंदिर में आने को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी चितरपुर उदय कुमार, अंचल अधिकारी चितरपुर श्रीमती तृप्ति विजय कुजूर, थाना प्रभारी चितरपुर एवं मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों को कोरोना से बचाव हेतु सामाजिक दूरी के अनुपालन एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। वहीं उन्होंने मंदिर परिसर में नियमित रूप से साफ-सफाई बनाए रखने एवं जल स्रोतों के आसपास पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा व्यवस्था रखने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *