कलश यात्रा के साथ नीलांबर-पीतांबरपुर में यज्ञ शुरू

सच खबर, नीलांबर पीतांबरपुर। नवरात्र को लेकर नीलांबर पीतांबरपुर महावीर मंदिर प्रांगण में आयोजित श्री रामचरितमानस नवाह्न पारायण महायज्ञ के 14वें अधिवेशन का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ शुक्रवार को किया गया। कलश यात्रा मुख्य अतिथि समाजसेवी रामदास साहू की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि के रुप में सामाजिक कार्यकर्ता नवीन तिवारी,कमेश यादव द्वारा मुख्य यजमान तथा दर्जनों कलश यात्रियों को कलश देकर रवाना किया गया। इस मौके पर नवीन तिवारी ने कहा कि नीलांबर -पीतांबरपुर में आयोजित महायज्ञ से यहां का वातावरण और भी भक्तिमय हो गया है। यज्ञ में आए विद्वानों के प्रवचन समाज के निर्माण में सहायक होते हैं। इसके उपरांत गाजे-बाजे व जय श्रीराम,जय हनुमान के जय घोष के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। महावीर मंदिर से प्रारंभ होकर गोपालगंज स्थित मलय नदी तक पहुंची। यहां यज्ञाचार्य पंडित प्रवीण मिश्रा ने मंत्रोच्चारण के साथ सभी कलशधारियों को पूजा-अर्चना कराते हुए कलश में जल भरवाया। कलश लेकर वापस महावीर मंदिर परिसर स्थित यज्ञ मंडप में स्थापित किया गया। इसके बाद व्रतियों ने महावीर मंदिर में महाआरती की। कलश यात्रा में यज्ञ समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश लाल, लेस्लीगंज मुखिया धर्मेंद्र सोनी,कोट खास मुखिया संतोष मिश्रा,समिति के ओमप्रकाश गिरी,चंदन सोनी,उमेश सोनी,राजेश गुप्ता,शिवशंकर बैठा,सुरेश भगत, कृष्णा प्रजापति,गोपाल सोनी,कन्हाई सोनी,संजय सोनी,बबलू सिंह समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला-पुरुष शामिल थे। वहीं, गोपालगंज के ग्रामीणों द्वारा गोपालगंज मुख्य पथ में भी शरबत और पानी की व्यवस्था की गई। महावीर मंदिर परिसर में यज्ञ समिति के द्वारा फल, खीर, शरबत-पानी की व्यवस्था की गई थी। वहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *