सच खबर, रामगढ़। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा झारखंड प्रदेश की तीन अप्रेल को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सुनिश्चित है। इसकी तैयारी को लेकर आज सिन्हा मार्केट स्थित अभाकाम. जिला रामगढ़ के कैम्पस कार्यालय में दिन के एक बजे एक समीक्षा बैठक जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में की गई । जिला अध्यक्ष ने कहा कि बैठक को लेकर सारी तैयारी कर ली गई है । बैनर से शहर को पाट दिया गया है। वहीं, बैठक स्थल को फूलों से सजाया जा रहा है तथा तोरण द्वार भी बनाया गया है । बैठक को भव्य स्वरूप देने में भुरकुंडा,कुजु,गोला ,पतरातू, तोपा, घाटो तथा रामगढ़ चित्रांश ईकाई द्वारा भरपूर सहयोग मिल रहा है । बैठक में जिला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश कुमार, महामंत्री राजीव पामदत्त ,जिला मंत्री संजय लाला , फर्स्ट एड प्रभारी डॉक्टर संजीव कृष्ण जमुआर, युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विश्व रंजन सिन्हा ,राकेश कुमार सिन्हा, अमित बक्शी उपस्थित थे।