रामनवमी समिति के अध्यक्ष बने विजय ओझा

सच खबर, मगनपुर। राम नवमी महापर्व मनाने को लेकर गोला प्रखंड के हेरमदगा स्थित ठाकुरबाड़ी परिसर में हेरमदगा एवं कुसुमडीह के ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नंदकिशोर सिंह ने की। बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष रामनवमी पर्व 10 अप्रैल रविवार को है। उस दिन पूजन, झंडा रोहण, झांकी, शोभा जुलूस, अस्त्र-शस्त्र पूजन एवं खेल प्रदर्शित करते हुए हैरमदगा, कुसुमडीह गांव का भ्रमण करते हुए प्रत्येक वर्ष की भांति जुलूस निकाला जायेगा। यह जुलूस रजरप्पा रोड से मेन रोड गोला, डीवीसी चौक होते हुए वापसी में गोला थाना के पास सार्वजनिक दुर्गा मंदिर प्रांगण में समापन होगा। विगत दो वर्षों से करोना महामारी के कारण जुलूस नहीं निकल पाया था। जिसके कारण इस वर्ष हर्षोल्लास के साथ राम नवमी मनाने का निर्णय लिया गया। इसके तहत सर्वसम्मति से रामनवमी कमेटी का गठन किया गया।कमिटी के अध्यक्ष विजय कुमार ओझा, उपाध्यक्ष सोभीलाल प्रजापति, गोपाल महतो, महासचिव लालदेव महता,े सचिव संजय बेदिया, सह सचिव अशोक प्रजापति, कोषाध्यक्ष विष्णु देव महतो, सह कोषाध्यक्ष पप्पू महता, संरक्षक महेश महतो, नंदकिशोर सिंह, योगेंद्र नायक, विक्रम सिंह, रमेश पोद्दार ,बबलू महतो, संजीत चौधरी, राजेंद्र महतो, कार्यकारिणी सदस्य पवन प्रजापति, कृष्ण कुमार, सुधीर प्रजापति,कुंदन प्रजापति, मुकेश महता,े डब्ल्यू महता,े सुमन प्रजापति, जयदीप महतो, कमलेश नायक ,राजकुमार नायक, विपिन नायक, राजू महतो, रितेश प्रजापति, अमित प्रजापति, विशाल महतो, सुधीर महतो, सुभाष महतो , वीरेंद्र प्रजापति, आशीष प्रजापति, अनिल नायक एवं विजय करमाली चुने गए। बैठक में दोनों गांव के ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *