भूत-प्रेत के नाम पर महिला पर अत्याचार

सच खबर, मरकच्चो। अंधविश्वास का एक मामला थाना क्षेत्र के ग्राम धुबाडीह में देखने को मिला है। जहां एक महिला का झांडफूक के बहाने दोनों हथेलियों को जलाया गया जिससे उसकी हथेली पर फफोले पड़ गए। वहीँ महिला के बाल भी काटे गए और पैर और हाथ से खून भी निकाला गया। तांत्रिक को महिला के ससुराल वालों ने ही बुलाया था। मामला कुछ दिन पूर्व का बताया जा रहा है। मामला तब सामने आया जब पीड़ित महिला के द्वारा घटना को लेकर बयान देते एक वीडियो सामने आया। पीड़िता के मुताबिक घर में महिला का ससुर बराबर बीमार रहता था। कई बार इलाज के बाद भी उसका ससुर ठीक नहीं हो पा रहा था। इसी बात पर महिला के गोतनी व देवर इसे घर परिवार पर भूत-प्रेत होने का साया होने की आशंका जतायी। उन लोगों ने एक तांत्रिक से संपर्क किया और उसे धुबाडीह गांव स्थित अपना घर में बुलाया। महिला के बयान के अनुसार तांत्रिक रात ग्यारह बजे से तंत्र-मंत्र शुरू कर दिया। इस दौरान पीड़ित महिला समेत उसके दो गोतनी के हाथों में एक एक कसेली व पाउडर देकर मुट्ठी को बंद करने को कहा। कुछ देर बाद पीड़ित महिला का हाथ जलने लगा। इसके बाद तांत्रिक के द्वारा पीड़ित महिला पर भूत?-प्रेत होने की बात कही गयी। इसके बाद भूत भगाने के नाम पर महिला का बाल भी काटा गया,शरीर से खून लिया गया और उसके कपड़े भी मांगे गए। इस दौरान तांत्रिक ने बकरा और मुर्गी के साथ भी कुछ तत्र -मन्त्र किया तथा सुबह वो तांत्रिक लौट गया। इस घटना से आहत महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *