जिंदगी और मौत से जूझ रही बेबी प्र×ाासन से लगाई मदद की गुहार

सच खबर, उंटारी रोड। जिले के विश्रामपुर प्रखंड अंतर्गत रेहला थाना क्षेत्र के सिगसिगी गांव निवासीघ् सिकेनदर चौधरी की 36 वर्षीय पत्नी बेबी देवी का बच्चेदानी का आपरेशन दो माह पूर्व शाहपुर पनेरी बांध में केके हास्पिटल में कराने गई थी। वहां डाक्टरों के द्वारा आपरेशन के दौरान गोल ब्लैडर में कैंची लगा दिया गया था और ऑपरेशन सफल नहीं हो पाया। इसके बाद डाक्टरों ने बेबी को बवासीर बताकर पुनः आपरेशन किया, जिसके बाद भी आपरेशन सही सफल नहीं हो पाया। जिसके बाद बेबी के परिजनों ने डाक्टरों पर दबाव बनाया। डाक्टरों ने कहा कि हम इनका आपरेशन दूसरे हास्पिटल में करा देंगे। जहां डाक्टरों ने पुनः बेबी को दूसरे हास्पिटल मां भगवती हास्पिटल में ईलाज के लिए ले जाया गया। जहां लगभग दो सप्ताह अस्पताल में ईलाज चलता रहा, लेकिन बेबी की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और बेबी की हालत और बिगड़ गई। इसके बाद भगवती हास्पिटल के डाक्टर सुशील पांडेय ने बेबी को रांची ले जाने की बात कहकर डिस्चार्ज कर दिया गया। बेबी के पति सिकेनदर चौधरी ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब है। उन्होंने प्रशासन से यह गुहार लगायी है कि केके हास्पिटल पर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी मरीज की जान के साथ खिलवाड़ नहीं किया जा सके। वहीं सिगसिगी गांव निवासीघ् युवा समाजसेवी अनुज कुमार चौधरी ने भी प्रशासन से हास्पिटल पर कार्रवाई करने की मांग की है। श्री चौधरी ने कहा कि बेबी देवी का घर का आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब है। उन्हें रांची भर्ती कराने में बहुत पैसे की खर्च है। उन्होंने आमजनों से अपील किया है कि बेबी देवी व पति सिकेनदर चौधरी खाता संख्या 31326987542 आईएफसी कोड ैठप्छ0002999 पर जिन्हें जो बन सके कृपया मदद करने का कष्ट करें, जिससे बेबी का ईलाज रांची में हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *