सच खबर, उंटारी रोड। प्रखंड के करकट्टा पंचायत में समाजसेवी सह भावी जिला परिषद उम्मीदवार अजय कुमार गुप्ता ने दर्जनों नौजवानों को साथ जन सम्पर्क अभियान चलाया। श्री गुप्ता ने सभी के घरों जाकर बड़े- बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और उनकी समस्याओं को जाना। साथ ही समस्याओं के समाधान का भरोसा भी दिलाया। उन्होंने कहा कि पिछले कई सालों से प्रखंड वासियों की समस्या का निदान करते आ रहे हैं, इसलिए प्रखंड के सभी जनता से अपील करता हूं कि आप लोग हमें एक बार सेवा करने का मौका दीजिये। मैं वादा करता हूं कि आप लोगों के दुख सुख में हमेशा खड़ा रहूंगा और जो भी मदद संभव होगा करूंगा। इस मौके पर कुरील मेहता, पप्पू कुमार रवि, विष्णु रवि, रोमन मंगलम मेहता, ब्रह्मा कुमार, राजू रंजन के साथ दर्जनों नौजवान मौजूद साथ थे।