सच खबर, मेदिनीनगर। आजसू पार्टी के केन्द्रीय सचिव सह गढ़वा जिला प्रभारी सतीश कुमार ने कहा कि पलामू-गढ़वा जिला समेत राज्य के कई जिलों में धान क्रय घोटाले में कई वर्ष से लूट हो रहा है। उन्होंने कहा कि पांच सौ करोड़ से ऊपर का घोटाला मामले में कई प्रशासनिक अधिकारियों व राज्य के नेताओं का हाथ रहा है। सलाहकार समिति की रिपोर्ट में भी संदेह है। अब सीबीआई से जांच के बाद ही इस घोटाले की परत दर परत पोल खुलेगी। निलम्बित करना सजा नहीं। जब घोटाला तय हो गया तो सबसे पहले मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारियां होनी चाहिए। मगर निलम्बित कर मामले को लिपापोती करने की साजिश चल रही है। आजसू पार्टी 14 अप्रैल को भारत रत्न बाबा भीम राव अम्बेडकर जी की जयंती पर जेल भरो आन्दोलन के बाद धान क्रय घोटाला मे सीबीआई से जांच की मांग को लेकर जोरदार आन्दोलन करेगी।