सच खबर, अमरकच्चो। प्रखंड मुख्यालय मरकच्चो समेत प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में बासन्ती दुर्गा पूजा कलश स्थापना के साथ शनिवार से शुरू हो गई है। इसके साथ ही प्रखंड के विभिन्न दुर्गा मंडपों एवं लोगों के निवास स्थलों पर विधि-विधान के साथ नवरात्र पूजा पाठ का दौर शुरू हो गया।
शनिवार अहले सुबह से ही दुर्गा मंडप में ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाकर दुर्गा सप्तशती का पाठ आरंभ किया गया। दुर्गा मंडपों में हो रहे दुर्गा सप्तशती पाठ से माहौल भक्तिमय हो गया है। मरकच्चो प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर में मंदिर के पुजारी आचार्य मुकेश पांडे व आचार्य अधीन पांडे के द्वारा सप्तशती का पाठ किया जा रहा है। वहीं क्षेत्र के कई लोगों द्वारा घर में कलश स्थापित कर पूजा पाठ में जुट गए हैं।