वीएम हाई स्कूल द×ाारो में 10 वीं के छात्र-छात्राओं को दी गयी विदाई

सच खबर, मरकच्चो। प्रखंड के दशारो खुर्द स्थित जी वी एम उच्च विद्यालय में शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित कर दसवीं कक्षा के मैट्रिक परीक्षार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर वर्ग नवम के छात्र-छात्राओं द्वारा वर्ग दशम के सभी वद्यिार्थियों को पुष्प व कलम देकर परीक्षा की शुभकामनाएं दिया गया। साथ ही साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा गीत-संगीत व नृत्य प्रस्तुत किया गया। साथ ही विद्यालय का वार्षिक परीक्षा का परीक्षा फल भी प्रकाशित किया गया। परीक्षा में सफल प्रथम द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह व्यवस्थापक सीताराम यादव व राजेंद्र यादव की अहम भूमिका रही। विद्यालय के शिक्षक सकलदेव राण , मनोज कुमार, बैजनाथ कुमार यादव, अनिल कुमार, अरविंद कुमार, अजय कुमार, सुनैना कुमारी ने छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *